फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   saffron color roadways buses in agra fort depot

अब योगी सरकार में रोडवेज बसों पर चढ़ा भगवा रंग, इस रूट पर हो रहीं संचालित

Sat, 08 Dec 2018 11:10 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Sat, 08 Dec 2018 11:10 AM IST
विज्ञापन
saffron color roadways buses in agra fort depot
भगवा रंग की रोडवेज बस - फोटो : अमर उजाला
परिवहन निगम के आगरा के बेड़े में भगवा रंग की बसें शामिल हो गई हैं। इनमें आठ बसें सीएनजी और अन्य डीजल की हैं। इनमें से तीन बसें आगरा से अलीगढ़ के रूट पर संचालित की जा रही हैं। जल्द ही अन्य रूटों पर भगवा रंग की ये बसें दौड़ती नजर आएंगी।
विज्ञापन


सरकार बदलने के साथ ही रोडवेज बसों का रंगरूप भी बदल गया है। सपा सरकार में जहां लोहिया बसों को सपा के झंडे के रंग में रंगा गया था। वहीं भाजपा सरकार ने भी परिवहन निगम की बसों का रंग बदलने की शुरुआत कर दी है। 
विज्ञापन


हाल ही में आगरा फोर्ट डिपो में आई सीएनजी चालित तीन बसें भगवा रंग की हैं। इन्हें सामान्य यात्री किराये के साथ आगरा से अलीगढ़ के रूट पर संचालित किया जा रहा है। आगरा में डीजल चालित अन्य भगवा रंग की बसें भी आ गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इनका संचालन भी विभिन्न रूटों पर किया जाना है। इन बसों को भी पूरी तरह भगवा रंग में रंगा गया है। आगरा फोर्ट डिपो के एआरएम बीके लोहानी ने बताया कि नई बसों का संचालन अलीगढ़ रूट पर किया जा रहा है। अन्य रूटों पर डीजल से चालित नई बसें संचालित होंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed