फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   RTO Issues Tax Notices to Over 2,000 E-Rickshaw Owners Affidavit Offers Relief

UP: कबाड़ में कटवा दिए जो ई-रिक्शा, उनका टैक्स जमा करना होगा जमा; RTO के नोटिस ने उड़ाए वाहन स्वामियों के होश

Sat, 25 Jul 2026 01:34 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 25 Jul 2026 01:34 PM IST
सार

आगरा में 2,000 से अधिक ई-रिक्शा मालिकों को बकाया टैक्स जमा करने के नोटिस भेजे गए हैं। आरटीओ ने स्पष्ट किया है कि कबाड़ हो चुके वाहनों के मामले में शपथपत्र देने पर राहत और ब्याज माफी का प्रावधान है।

विज्ञापन
RTO Issues Tax Notices to Over 2,000 E-Rickshaw Owners Affidavit Offers Relief
आगरा आरटीओ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के संभागीय परिवहन विभाग ने 2000 से अधिक ई-रिक्शा स्वामियों को टैक्स जमा करने के लिए नोटिस जारी किए हैं। कई साल बाद नोटिस मिलने से यह लोग परेशान हो रहे हैं। वर्ष 2023 वाले इलेक्ट्रिक वाहनों पर शासन ने टैक्स माफ किया जबकि इससे पहले ई-वाहन खरीदने पर 8 से 10 प्रतिशत टैक्स जमा करना पड़ता था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: गेहूं का आटा खाना भूल जाएंगे, जब खाएंगे इन आठ तरह के हाई-फाइबर आटे की रोटियां; स्वाद के साथ मिलेगा पोषण
विज्ञापन



इलेक्ट्रिक वाहनों पर टैक्स माफी की सुविधा शासन के स्तर से वर्ष 2023 से शुरू की। इस से पहले काफी संख्या में लोगों ने ई-रिक्शा खरीदे और कुछ समय तक टैक्स भी जमा किया। उस समय ई-रिक्शा को कॉमर्शियल वाहन की श्रेणी में रखा गया था। अब आरटीओ के स्तर से नोटिस जारी होने पर कई ई-रिक्शा वाहन स्वामी परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  स्मार्ट सिटी आगरा का हाल: कदम-कदम पर गड्ढे, पहली बारिश में उखड़ी सड़कें; लोगों का चलना हो रहा दुश्वार


उनका कहना है कि एकदम से हजारों रुपये के टैक्स का नोटिस भेज दिया गया है जबकि पांच से छह साल पहले ही ई-रिक्शा कबाड़े में कटवा चुके हैं। उस समय टैक्स की जानकारी नहीं थी। एआरटीओ (प्रशासन) विनय सिंह ने बताया कि जिन लोगों के ई-रिक्शा खत्म हो चुके हैं। वह कार्यालय में एक शपथपत्र जमा कर सकते हैं। इसके साथ टैक्स पर ब्याज माफी भी प्रदान की जा रही है।

ये भी पढ़ें -   UP: लेडी लॉयल होगा शिफ्ट, एसएन में बनेगा नया ओपीडी कॉम्प्लेक्स; सीएम योगी देंगे आगरा को बड़ी सौगात
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed