फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CM Yogi to Launch 104 Crore Health Projects in Agra New Lady Loyal Hospital and SN OPD Complex

UP: लेडी लॉयल होगा शिफ्ट, एसएन में बनेगा नया ओपीडी कॉम्प्लेक्स; सीएम योगी देंगे आगरा को बड़ी सौगात

Sat, 25 Jul 2026 08:15 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 25 Jul 2026 08:15 AM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगरा में 104 करोड़ से अधिक की स्वास्थ्य परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। इसके तहत लेडी लॉयल की नई 150 बेड की इमारत और एसएन मेडिकल कॉलेज में आधुनिक ओपीडी कॉम्प्लेक्स का निर्माण होगा।
 

विज्ञापन
CM Yogi to Launch 104 Crore Health Projects in Agra New Lady Loyal Hospital and SN OPD Complex
सीएम योगी

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 104 करोड़ से अधिक की सौगात देंगे। लेडी लॉयल (महिला जिला अस्पताल) के लिए नई इमारत और एसएन मेडिकल कॉलेज में ओपीडी के लिए नया कॉम्प्लेक्स बनेगा। शनिवार को मुख्यमंत्री इन परियोजना का उद्घाटन करेंगे। इससे चिकित्सकीय सेवाएं और बेहतर हो जाएंगी। आसपास के जिलों के मरीजों को भी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  गले पर फंदे का निशान, सिर पर चोट: कमरे में विधवा की लाश, बाहर से लगा था नया ताला; दृश्य देख खड़े हो गए रोंगटे
विज्ञापन



इंटीग्रेटेड प्लान के तहत लेडी लॉयल के परिसर में एसएन का विस्तार हो रहा है। इसे यहां से शिफ्ट किया जाना है। इसके लिए सीएमओ कार्यालय के पास पांच एकड़ भूमि पर नई इमारत बनाई जाएगी। 93.81 करोड़ रुपये से नई इमारत बनेगी। इसमें 150 बेड की व्यवस्था होगी। प्रसव कक्ष, ऑपरेशन थिएटर, कंगारू थेरेपी यूनिट, एनआईसीयू, ओपीडी कॉम्प्लेक्स, पैथोलॉजी लैब, चिकित्सकों के लिए चैंबर, कैंटीन, वेटिंग एरिया समेत कई सुविधाएं होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



एसएन मेडिकल कॉलेज में भी एमसीएच बिल्डिंग के पास ओपीडी का नया कॉम्प्लेक्स बनेगा। इसमें बाल रोग और स्त्री रोग की ओपीडी लगेगी। पर्चा काउंटर, दवा काउंटर और सैंपल कलेक्शन समेत अन्य सुविधाएं होंगी। इस ओपीडी कॉम्प्लेक्स की दूसरी मंजिल से एमसीएच बिल्डिंग और प्रस्तावित बाल अस्पताल से जोड़ा जाएगा। इससे आपात स्थिति में मरीजों को आसानी से स्त्री रोग और बाल रोग विभाग में शिफ्ट किया जा सकेगा।

ये भी पढ़ें -   UP Police: एसीपी श्वेता वर्मा के बिगड़े बोल, कोर्ट में कहा-'हमें और भी काम रहते हैं'; माफी मांगने पर मिली राहत


इसके साथ ही पुरानी ओपीडी कॉम्प्लेक्स में दूसरी मंजिल पर भी हॉल बनेगा। इससे यहां मरीजों का दबाव कम हो सकेगा। इसका निर्माण 10.76 करोड़ रुपये से होगा। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि मुख्यमंत्री 25 तारीख को दोनों परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। लेडी लॉयल का नया भवन बनने के बाद एसएन मेडिकल कॉलेज से लेडी लॉयल को शिफ्ट कर दिया जाएगा। प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि ओपीडी कॉम्प्लेक्स बनने से पर्चा-दवा लेने के लिए लगने वाली भीड़ कम होगी। मरीजों को आसानी होगी। इसके अलावा एमसीएच बिल्डिंग के लिए ओपीडी का नया कॉम्प्लेक्स बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed