{"_id":"6850ee4e70e8bd68fa0f7072","slug":"rto-is-not-aware-of-it-vehicles-running-with-fake-rc-and-number-plates-thieves-gangs-are-revealing-2025-06-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: आरटीओ को खबर ही नहीं...फर्जी आरसी और नंबर प्लेट से दौड़ रहे वाहन, चोर गिरोह कर रहे खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: आरटीओ को खबर ही नहीं...फर्जी आरसी और नंबर प्लेट से दौड़ रहे वाहन, चोर गिरोह कर रहे खुलासा
Tue, 17 Jun 2025 09:55 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 17 Jun 2025 09:55 AM IST
सार
आगरा में फर्जी आरसी और नंबर प्लेट से वाहन जिले में दौड़ रहे हैं। संभागीय परिवहन विभाग (आरटीओ) अधिकारी इससे अनजान बने हैं। पुलिस के सामने कई वाहन चोर गिरोह फर्जी आरसी से वाहन बेचने का खुलासा कर चुके हैं। फर्जी नंबर प्लेट लगे कई वाहन भी पकड़े गए हैं। ऐसे में यह शक जताया जा रहा है कि कहीं आरटीओ कार्यालय से आरसी के कागज बाहर तो नहीं जा रहे हैं।
विज्ञापन
आगरा आरटीओ
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के थाना फतेहाबाद पुलिस ने शनिवार को एक वाहन गिरोह के सदस्यों को पकड़ा था। इन सदस्यों ने पुलिस को बताया कि फर्जी आरसी बनाकर वाहनों को बेचा करते थे। इसी प्रकार थाना हरीपर्वत में दो दिन पहले कुछ वाहन पकड़े गए थे, जिन पर फर्जी नंबर प्लेट लगी मिली।
विज्ञापन
पुलिस के इन खुलासे से यह बात साफ हो जाती है कि जिले में फर्जी आरसी और नंबर प्लेट तैयार हो रही है। इस पर रोक लगाने की जिम्मेदारी आरटीओ प्रवर्तन दल की है लेकिन अधिकारी अनजान बने हुए हैं। करीब चार माह पहले फर्जी आरसी के मामले पकड़ने के लिए आरटीओ कार्यालय के अंदर अभियान चलाया गया था। एक-एक आरसी पेपर की गिनती की गई। कितने पेपर किस लिपिक को दिए गए हैं, इसका रिकाॅर्ड एक रजिस्टर पर तैयार करने का निर्देश भी दिया गया।
ये भी पढ़ें - Agra: प्री मानसून की पहली बारिश से खिल गया तन-मन, लबालब हुआ शहर; पानी से सड़कें हुई बेहाल
ये भी पढ़ें - Agra: प्री मानसून की पहली बारिश से खिल गया तन-मन, लबालब हुआ शहर; पानी से सड़कें हुई बेहाल
विज्ञापन
विज्ञापन
इसमें आरसी के पेपर बाहर दलालों को बेचे जाने का आरोप लगा था। अब वाहन चोर गिरोह के खुलासा करने से आरसी के कागज बाहर जाने का शक बढ़ गया है। आरसी के कागज पर कोड के साथ नंबर सीरीज भी अंकित होती है। इसी आधार पर असली और नकली आरसी पकड़ी जा सकती है। एआरटीओ (प्रशासन) एनसी शर्मा का कहना है कि आरसी के पेपर का रिकाॅर्ड सुरक्षित रखने का निर्देश दिया गया है। फर्जी आरसी और नंबर प्लेट पर प्रवर्तन दल कार्रवाई करता है।
ये भी पढ़ें - UP: मजदूर को बेटे की ऐसी चाहत...कैंट स्टेशन से चुरा लिया किसी और का बच्चा, जीआरपी ने ग्वालियर में दबोचा
ये भी पढ़ें - UP: मजदूर को बेटे की ऐसी चाहत...कैंट स्टेशन से चुरा लिया किसी और का बच्चा, जीआरपी ने ग्वालियर में दबोचा
एआरटीओ के साथ 13 लिपिकों के तबादले
संभागीय परिवहन विभाग में बड़े स्तर पर तबादले हुए है। एआरटीओ (प्रशासन) एनसी शर्मा, आरआई उमेश कटियार के साथ 13 लिपिकों का स्थानांतरण हुआ है। तबादला सूची जारी होने के बाद से विभाग में हलचल मची हुई है। लिपिक तबादला रुकवाने का रास्ता खोजने में लगे हुए है। कार्यालय में करीब 24 लिपिक तैनात है, जिसमें 13 का तबादला हुआ है। ऐसे में कार्य बाधित हो सकता है।