{"_id":"6002f1ffd83a3a6fc0786554","slug":"rss-mohan-bhagwat-will-stay-in-vrindavan-for-four-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दिन वृंदावन में प्रवास करेंगे मोहन भागवत, श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामले पर कर सकते हैं चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दिन वृंदावन में प्रवास करेंगे मोहन भागवत, श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामले पर कर सकते हैं चर्चा
Sun, 17 Jan 2021 08:35 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 17 Jan 2021 08:35 AM IST
विज्ञापन
डॉ. मोहन भागवत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत चार दिवसीय प्रवास पर 18 जनवरी को तीर्थनगरी वृंदावन आ रहे हैं। वह यहां 18 से 21 जनवरी तक रहेंगे। 20 जनवरी को केशवधाम स्थित बालिका विद्यालय का शुभारंभ करेंगे। इस दौरान श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए राशि संग्रह अभियान और श्रीकृष्ण जन्मस्थान विवाद को लेकर संघ परिवार के साथ चर्चा करने की संभावना है।
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण का दौर कम होने के बाद सरसंघचालक मोहन भागवत का वृंदावन आगमन हो रहा है। इसकी सूचना पुलिस और प्रशासन को मिल चुकी है। मोहन भागवन की सुरक्षा व्यवस्था के लिए वृंदावन पुलिस प्रशासन ने अतिरिक्त फोर्स की आवश्यकता जताई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- उम्मीद का टीका: स्वास्थ्यकर्मियों में उत्साह, कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद साझा किए अनुभव
विज्ञापन
माना जा रहा है कि 18 जनवरी से 21 जनवरी तक सरसंघचालक वृंदावन में प्रवास करेंगे। इस दौरान उनका संगठन के पदाधिकारियों के साथ विभिन्न विषयों पर मंथन होगा। इसमें श्रीराम जन्मभूमि निर्माण के लिए चल रहे धन संग्रह कार्यक्रम की समीक्षा के साथ श्रीकृष्ण जन्मभूमि को लेकर विभिन्न न्यायिक वादों पर भी चर्चा हो सकती है।
यह भी पढ़ें- फिरोजाबाद: गर्म कांच को मुंह से फुलाने की प्रक्रिया देखकर हैरान हुईं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल
संभावना है कि सरसंघचालक के वृंदावन रहते केंद्र और राज्य सरकार के प्रमुख मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रमुख पदाधिकारियों की वृंदावन में मौजूदगी रहेगी। हालांकि इनका अभी कोई कार्यक्रम नहीं मिला। अब तक इस चार दिवसीय कार्यक्रम में सिर्फ 20 जनवरी को केशवधाम में नवनिर्मित रामकली बालिका विद्या मंदिर के उद्घाटन का कार्यक्रम जारी किया गया है। संघ प्रमुख के आगमन को लेकर केशवधाम में तैयारियां शुरू हो गई हैं।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।