फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उम्मीद का टीका: स्वास्थ्यकर्मियों में उत्साह, कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद साझा किए अनुभव

Sun, 17 Jan 2021 08:36 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 17 Jan 2021 08:36 AM IST
विज्ञापन
Covid Vaccination begins in Agra
आगरा में कोरोना टीकाकरण - फोटो : अमर उजाला
आखिरकार वो शुभ घड़ी आ गई, जिसका सभी को 10 महीने से इंतजार था। शनिवार से कोरोना टीकाकरण के महा अभियान की शुरुआत हो गई है। आगरा मंडल में 'उम्मीद के टीके' को लेकर स्वास्थ्यकर्मियों में जबरदस्त उत्साह है। सभी केंद्रों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन के बाद टीकाकरण की शुरुआत हुई। इसे लेकर पहले ही तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। आगरा में टीकाकरण के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज समेत छह केंद्र बनाए गए हैं। वैक्सीन लगवाने के बाद स्वास्थ्यकर्मियों ने विक्टरी का साइन दिखाकर खुशी जाहिर की और अपने अनुभव बताए। 
Covid Vaccination begins in Agra
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में डॉ. अनुपम शर्मा को लगा पहला टीका - फोटो : अमर उजाला
आगरा के सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज (एसएन मेडिकल कॉलेज) में सुबह 10.50 बजे टीकाकरण की शुरुआत हुई। सबसे पहले डॉ अनुपम शर्मा को कोविशील्ड वैक्सीन लगाई गई। दूसरे नंबर पर डॉ संतोष कुमार को वैक्सीन लगी। पहला टीका लगते हुए पूरा कक्ष तालियों से गूंज उठा। टीका लगवाने के आधे घंटे बाद डॉ अनुपम शर्मा ने बताया कि टीका लगवाने पर बहुत अच्छा लग रहा है। कोई परेशानी नहीं हुई है। यह उम्मीद का टीका है। जल्द ही हम महामारी पर जीत हासिल कर लेंगे। 
Covid Vaccination begins in Agra
पुष्पांजलि हॉस्पिटल में पहला टीका लगवाते हॉस्पिटल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ राकेश शर्मा। - फोटो : अमर उजाला
आगरा के पुष्पांजलि हॉस्पिटल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ राकेश शर्मा ने कोरोना वैक्सीन लगवाने के आधे घंटे बाद अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि उन्हें वैक्सीन लगवाने के बाद कोई परेशानी नहीं हुई। लोगों से वैक्सीन लगवाने की अपील की। डॉ राकेश शर्मा ने संदेश दिया कि वैक्सीन लगवाने के बाद भी लोग ढिलाई न बरतें। मास्क जरूर पहनें। सामाजिक दूरी का पालन करें। एंटीबॉडीज बनने में अभी कुछ समय लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Covid Vaccination begins in Agra
लेडी लॉयल अस्पताल में फार्मासिस्ट वीरेंद्र को लगाया गया पहला टीका - फोटो : अमर उजाला
आगरा के लेडी लॉयल अस्पताल (महिला जिला अस्पताल) में फार्मासिस्ट वीरेंद्र को पहला टीका लगाया गया। खंदौली स्वास्थ्य केंद्र पर पहला टीका 10.40 बजे लगाया गया। एत्मादपुर सीएचसी पर 10.34 बजे स्वास्थ्यकर्मी सचिन गुप्ता को पहली वैक्सीन लगी। इसके बदा 10.40 पर लक्ष्मीकांत को टीका लगा। टीकाकरण को लेकर स्वास्थ्यकर्मियों उत्साह है। उन्होंने इसे कोरोना पर जीत का पहला कदम बताया।  
 
विज्ञापन
Covid Vaccination begins in Agra
टूंडला में टीकाकरण कार्ड दिखाते हुए स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : अमर उजाला

कोरोना महामारी की जंग में फिरोजाबाद के टूंडला स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहला टीका सीएचसी के चीफ फार्मासिस्ट को लगाया गया। जिसके बाद वैक्सीनेशन की प्रक्रिया शुरू की गई। वैक्सीन लगने के बाद हर एक व्यक्ति को चिकित्सकों ने आधे घंटे तक ऑब्जर्वेशन में रखा। पहले तीन स्वास्थ्यकर्मियों ने अमर उजाला के साथ अपना अनुभव भी साझा किया। फार्मासिस्ट शैलेंद्र वर्मा ने कहा कि वैक्सीन पूरी तरीके से सुरक्षित है। किसी को भी डरने की कोई जरूरत नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed