फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिरोजाबाद: गर्म कांच को मुंह से फुलाने की प्रक्रिया देखकर हैरान हुईं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

Fri, 15 Jan 2021 12:15 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 15 Jan 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Anandiben Patel surprised to see the mouth blowing process at glass factory in Firozabad
कांच फैक्टरी में माउथ ब्लोइंग प्रक्रिया देखतीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल - फोटो : अमर उजाला

एक दिवसीय दौरे पर फिरोजाबाद पहुंचीं उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने औद्योगिक क्षेत्र में ग्लास फैक्टरी में कांच उत्पादन के बारे में जानकारी ली। 'एक जनपद एक उत्पाद' योजना के तहत प्रगति ग्लास इंडस्ट्रीज में कांच से बनने वाले उत्पाद देखे। इस दौरान वह लोहे की रॉड में फंसे गर्म कांच को मुंह से फुलाने की प्रक्रिया देख कर हैरान रह गईं। साथ में आईं राज्यपाल की पुत्री अनर पटेल ने सुहागनगर स्थित मारुति उद्योग में हस्तशिल्प उत्पादों के बारे में जानकारी ली।

Anandiben Patel surprised to see the mouth blowing process at glass factory in Firozabad
कांच से बने उत्पादों को देखतीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल - फोटो : अमर उजाला
प्रगति ग्लास इंडस्ट्रीज में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की अगवानी कारखाना संचालक विजयदीप सिंह, कुलदीप सिंह, पुष्पा सिंह, गुंजन सिंह और रूद्रांश ने की। राज्यपाल ने माउथ ब्लोइंग (कांच को मुंह से फुलाने की प्रक्रिया) प्रक्रिया से बनने वाले कांच उत्पादों को उत्पादन देखा। 
Anandiben Patel surprised to see the mouth blowing process at glass factory in Firozabad
कांच फैक्टरी में माउथ ब्लोइंग प्रक्रिया देखतीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल - फोटो : अमर उजाला
गर्म कांच को लोहे की रॉड की तली में फंसा कर ऊपर से फूंक मारकर उसे फुलाने की प्रक्रिया ने राज्यपाल को भी हैरत में डाल दिया। कारीगरों से माउथ ब्लोइंग में प्रयुक्त पाइप की चौड़ाई एवं जापानी भट्ठी के तापमान की जानकारी ली। उद्योग विभाग से मिलने वाली सुविधाओं और सहूलियतों के अलावा कांच उत्पादों की गुणवत्ता में सुधार और उत्थान से जुडे़ सुझाव भी मांगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Anandiben Patel surprised to see the mouth blowing process at glass factory in Firozabad
कांच से बने उत्पादों को देखतीं राज्यपाल की बेटी अनर पटेल - फोटो : अमर उजाला
प्रगति ग्लास में राज्यपाल ने इकाई में कार्यरत कांच श्रमिकों से उन्हें मिलने वाले वेतन, सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उधर, राज्यपाल की पुत्री अनर पटेल ने सुहागनगर स्थित मारुति उद्योग में सिंह राज यादव से हस्तशिल्प आयटमों के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
Anandiben Patel surprised to see the mouth blowing process at glass factory in Firozabad
स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पादों को देखतीं राज्यपाल - फोटो : अमर उजाला
अरे यह आपने ठोस निष्प्रयोज सामान से बनाया है। वेरी गुड...। लेकिन आप ऐसा करिए इस टोकरी का तली को थोड़ा चौड़ा बनाना शुरू करो। इससे टोकरी अच्छी और टिकाऊ बनेगी। शहरी आजीविका मिशन से जुड़ीं महिलाओं के हस्त निर्मित उत्पादों को देखकर लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में राज्यपाल ने यह बातें कहीं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed