{"_id":"670eb543c595236739092ebe","slug":"rs-980-lakh-withdrawn-from-retired-soldiers-account-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-125648-2024-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सेवानिवृत्त सैनिक के खाते से निकाले 9.80 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सेवानिवृत्त सैनिक के खाते से निकाले 9.80 लाख रुपये
Wed, 16 Oct 2024 12:02 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 16 Oct 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
ऑनलाइन ठगी का शिकार सेवानिवृत्त सैनिक
मैनपुरी। बैंक खाते की केवाईसी कराने के नाम गांव देवामई निवासी एक सेवानिवृत्त सैनिक से ऑनलाइन ठगी की गई। ठगों ने खाते से 9.80 लाख रुपये निकाल लिए। जानकारी होने के बाद पीड़ित ने 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। मंगलवार को एसपी से शिकायत की है।
थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव देवामई निवासी सेवानिवृत्त कैप्टन जगजीत सिंह गांव स्थित अपने मकान में अकेले निवास करते हैं। उनके बेटे बाहर रह कर कारोबार करते हैं। सोमवार की दोपहर उन्हें एक व्हाट्सएप कॉल आई। फोन करने वाले व्यक्ति ने बताया कि वह उनके बैंक से बोल रहा है। कहा कि उनके बचत खाते की केवाईसी नहीं हुई है।
जगजीत सिंह ने कहा कि उन्होंने अपने खातों की केवाईसी 2023 में करा ली थी। तब ठग ने कहा कि आपका एटीएम केवाईसी न होने की वजह से बंद कर दिया गया है।
इस तरह उन्हें बातों में फंसाकर खाता संबंधी गोपनीय जानकारी हासिल कर ली। शाम के समय जगजीत सिंह के मोबाइल पर एक खाते से 6.60 लाख रुपये निकाले जाने का मैसेज आया तो उनके होश उड़ गए। तभी दूसरे खाते से 3.20 लाख रुपये निकाले जाने का भी मैसेज आया। इस तरह से दोनों खातों से 9.80 लाख रुपये निकाले गए। उन्होंने 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई। मंगलवार को एसपी विनोद कुमार को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।