{"_id":"6afa19d726ddea4a9f0aa0f9","slug":"robbery-of-activa-scooter-and-mobile-phone-from-restaurant-worker-solved-3-arrested-agra-news-c-421-1-sagr1001-21498-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: रेस्तरां कर्मी से एक्टिवा व मोबाइल लूट का खुलासा, 3 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: रेस्तरां कर्मी से एक्टिवा व मोबाइल लूट का खुलासा, 3 गिरफ्तार
Mon, 16 Nov 2026 02:15 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 16 Nov 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
एत्मादपुर। आगरा के कमला नगर स्थित एक रेस्तरां से काम करके लौट रहे छलेसर के गांव चौगान की ठार निवासी चंद्रवीर सिंह से 10 नवंबर की रात 11 बजे यमुना एक्सप्रेसवे अंडरपास के नीचे हुई एक्टिवा और मोबाइल लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रविवार को गढ़ी रामी से भागूपुर जाने वाले मार्ग से संजू उर्फ संदीप (निवासी बुर्ज शिव सिंह, थाना बरहन) तथा अरशद व राजेश (निवासी गांव चावली) को गिरफ्तार किया है।
आरोपियों के कब्जे से 2 तमंचे, 315 बोर के 4 कारतूस, 1 मोटरसाइकिल, 3 मोबाइल तथा लूटी गई एक्टिवा और मोबाइल बरामद कर सभी को जेल भेज दिया गया है।
पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश के लिए 3 टीमें बनाई गई थीं। रविवार को मुखबिर की सूचना पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटा गया सामान व हथियार बरामद कर लिए गए हैं। - देवेश सिंह, एसीपी एत्मादपुर