फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Robbers turned to luxury, 3 arrested in encounter, robbery of Firozabad traders exposed, Kheda Rathore police nabbed them within five hours, beaten with the butt of a pistol, then robbed to satisfy their hobbies.

Agra News: ऐशो-आराम के लिए बने लुटेरे, मुठभेड़ में 3 गिरफ्तार, फिरोजाबाद के व्यापारियों से लूट का पर्दाफाश, खेड़ा राठौर पुलिस ने पांच घंटे में दबोचा, तमंचे की बट से पीटा, फिर शौक पूरा करने को की लूट

Mon, 11 May 2026 01:09 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Robbers turned to luxury, 3 arrested in encounter, robbery of Firozabad traders exposed, Kheda Rathore police nabbed them within five hours, beaten with the butt of a pistol, then robbed to satisfy their hobbies.
बाह। चंबल के बीहड़ों में वारदात कर भागना अब बदमाशों के लिए आसान नहीं रहा। फिरोजाबाद के पशु व्यापारियों के साथ लूटपाट करने वाले तीन शातिर बदमाशों को खेड़ा राठौर पुलिस ने महज 5 घंटे के भीतर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों ने व्यापारियों को गाय बेचने के बहाने बुलाया था और तमंचे के बल पर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने उनके कब्जे से लूट की बाइक, 3 हजार रुपये, 3 तमंचे एवं वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद की है।
विज्ञापन

एसीपी बाह हरेकृष्ण शर्मा ने बताया खेड़ा राठौर में खोहरी (गुमानसिंह पुरा) के माता मंदिर पर गाय बेचने के बहाने बुला कर शनिवार की शाम 4 बजे पशु व्यापारी फिरोजाबाद के कटी नगर के कमल, शोभीपुर के विष्णु को तमंचे की बट से पीटकर उनके पास से रुपये और बाइक लूट ली थी। पुलिस ने घायल व्यापारियों का मेडिकल कराया था। लूट की प्राथमिकी दर्ज कर चंबल के बीहड़ में भागे बदमाशों की घेराबंदी की। वारदात के 5 घंटे बाद गोहरा के बीहड़ में घिरे 3 बदमाशों बाह के चौसिंगी गांव के आकाश, खेड़ा राठौर के जौमर्द पुरा गांव के नरेंद्र उर्फ टिल्लू, फतेहाबाद के जरारी गांव के अरविंद उर्फ हऊआ को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से लूट के 3 हजार रुपये और 3 तमंचे बरामद कर लिए। एसीपी के मुताबिक, पुलिस पूछताछ में तीनों आरोपियों ने बताया कि अपने शौक पूरे करने के लिए लूट की वारदात को अंजाम दिया था। लूट की रकम से ऐशो-आराम के साधन जुटाने थे। तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed