फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ROAD MAINTINENCE, HEAVY RAIN

बारिश में खोखली हुईं सड़कें बनीं जानलेवा, धंस रहे वाहन

Mon, 08 Aug 2022 11:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Aug 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
ROAD MAINTINENCE, HEAVY RAIN
एटा। शहर में रविवार को झमाझम बारिश के बाद गली व सड़कें धंसने लगी हैं इससे ये जानलेवा भी बन सकती हैं। जिनमें वाहन फंस रहे हैं। जल निगम द्वारा सीवर लाइन डालने के बाद कराई गई मरम्मत की पोल खुल गई है। भारी वाहनों का शहर के किसी मार्ग पर गुजरना खतरे से खाली नहीं रह गया है। सड़क धंसने की स्थिति में अन्य वाहनों को भी निकलने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के बाद आधा दर्जन जगहों पर सड़कें धंस गई हैं। शहर के संजय नगर, निधौली रोड, शृंगार नगर, रेवाड़ी मोहल्ला, कचहरी रोड, जीटी रोड पर सड़कें धंसती नजर आईं।
विज्ञापन

रेवाड़ी मोहल्ला मोड़ पर फंसा ईंट भरा ट्रैक्टर
अलीगंज मार्ग स्थित रेवाड़ी मोहल्ला मोड़ पर सोमवार को ईंट से भरा ट्रैक्टर फंस गया। यहां पर सीवर लाइन पड़ने के बाद इंटरलॉकिंग की मरम्मत की गई थी। जिसके बाद रविवार को हुई बारिश से इंटरलॉकिंग धंस गई। फंसे हुए ट्रैक्टर को निकलने में करीब दो घंटे मशक्कत करनी पड़ी। काफी देर बाद दूसरे ट्रैक्टर की मदद से उसको निकाला गया।
विज्ञापन

कचहरी रोड पर भी फंसा ट्रैक्टर
सोमवार दोपहर करीब 12 बजे कचहरी रोड स्थित तिराहा पर भी ईंटों से भरा ट्रैक्टर फंस गया। यहां पर अचानक से सड़क धंस गई जिससे ट्रैक्टर का पहिया उसके अंदर घुस गया। इस सकरे मार्ग पर ट्रैक्टर फंसने की वजह से यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। लोगों को आवाजाही में दिक्कत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में किसी भी मार्ग पर भारी वाहन निकलना खतरे से खाली नहीं है। कहीं पर भी सड़क धंस सकती है। हल्के वाहन ले जाने में भी डर लगता है। - सचिन कुमार, कचहरी रोड

सीवर लाइन पड़ने के बाद गली व सड़कों की मरम्मत का कार्य गुणवत्तापूर्ण नहीं किया गया है। जिसकी वजह से सड़क व गली धंस रहीं हैं। - दीपक कुमार, अलीगंज रोड
शहर में जहां पर सड़क धंसने की सूचना मिल रही है, वहां पर गिट्टी डालकर लेवल पर कराया जा रहा है। जिससे किसी को दिक्कत का सामना न करना पड़े। -रवींद्र सिंह, सहायक अभियंता, जलनिगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed