फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Road Collapse In Dayalbagh Sewer Line Damage From Two Months

अंधेरगर्दी: दयालबाग में 10 फुट का गड्ढा बढ़कर 200 फुट का हुआ, दो महीने से नहीं भरा

Fri, 06 Nov 2020 05:44 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 06 Nov 2020 05:44 AM IST
सार

रेतीली होने के कारण मिट्टी का लगातार कटान हो रहा है। कंपनी बीएटेक वबाग की टीम गड्ढे को भर नहीं पा रही है। वजह सीवर लाइन के ऊपर गंगाजल लाइन होना बताई जा रही है।

विज्ञापन
Road Collapse In Dayalbagh Sewer Line Damage From Two Months
दयालबाग में धंसने से गहरा हुआ गड्ढा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा दयालबाग में 100 फुटा रोड पर दो महीने पहले सीवर लाइन टूटने से हुआ दस फुट चौड़ा गड्ढा 20 गुना बढ़कर 200 फुट का हो गया लेकिन इसे भरा नहीं जा सका। यह 20 फुट गहरा है। रेतीली होने के कारण मिट्टी का लगातार कटान हो रहा है। कंपनी बीएटेक वबाग की टीम गड्ढे को भर नहीं पा रही है। वजह सीवर लाइन के ऊपर गंगाजल लाइन होना बताई जा रही है। कंपनी के अधिकारी का कहना है कि मशीनें इस्तेमाल की तो गंगाजल की लाइन टूटने का खतरा है। 
विज्ञापन


उधर लोग यह देखकर परेशान हैं कि गड्ढे का आकार बढ़ता जा रहा है। यहां आसपास और भी गड्ढे हो चुके हैं। सड़क कई बार धंस चुकी है। सीवर लाइन कहीं से भी लीक हो जाती है और सड़क धंस जाती है। वबाग ने मरम्मत के लिए टीम भी तब भेजी जब लोगों ने गड्ढे भरने के लिए धरना प्रदर्शन किया। अब स्थिति विकट हो चुकी है। मरम्मत कर रहे कर्मचारियों ने बताया कि 1600 मिमी व्यास की गंगाजल पाइप लाइन का पाइप होने के कारण सीवर लाइन की
विज्ञापन

मरम्मत में बाधा आ रही है।

समस्या : दो महीने में छह जगह धंस चुकी सड़क
दयालबाग में में सड़क धंसने से गड्ढा हो जाने की समस्या सिर्फ एक जगह की नहीं है। दो महीने में छह जगह सड़क धंस चुकी है। एक गड्ढे में बाइक समा गई थी। लोगों ने गड्ढे भरवाने के लिए धरना-प्रदर्शन किया। तब जाकर दो गड्ढे भरे गए। चार अभी तक  नहीं भरे गए हैं। लोग बोले-इससे मकान गिरने का खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed