फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Road Accident In Agra Dumper Collides With Truck Parked Near New South Bypass

Road Accident: आगरा में न्यू दक्षिण बाईपास पर खड़े कैंटर में डंपर ने मारी टक्कर, चालक की दर्दनाक मौत

Sun, 26 Jun 2022 03:31 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 26 Jun 2022 03:31 PM IST
सार

आगरा में न्यू दक्षिण बाईपास  पर खड़े कैंटर में डंपर ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में कैंटर का टायर बदल रहे चालक की मौके पर ही मौत हो गई। 

 

विज्ञापन
Road Accident In Agra Dumper Collides With Truck Parked Near New South Bypass
क्षितग्रस्त कैंटर और डंपर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में थाना मलपुरा के न्यू दक्षिणी बाईपास पर सुबह करीब 4:30 बजे लालऊ पुल के पास एक डंपर ने खड़े कैंटर में टक्कर मार दी। इस हादसे में कैंटर चालक की दर्दनाक मौत हो गई। बताया गया है घटना के वक्त कैंटर चालक टायर बदल रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को  पोस्टमार्टम  के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बताया गया एक कैंटर ग्वालियर से सामान भरकर मथुरा के छाता कोसी जा रहा था, तभी दक्षिणी बाईपास लालऊ कट के पास केंटर का  टायर फट गया। ड्राइवर पिंटू पुत्र हातिम सिंह निवासी धौलपुर राजस्थान के साथ दूसरा ड्राइवर मोनू उर्फ मोहन सिंह पुत्र केपी सिंह राजावत भिंड मध्य प्रदेश फटे हुए टायर को बदल रहा था, तभी तेज रफ्तार में आ रहे एक डंपर ने खड़े कैंटर ने टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही 22 वर्षीय मोनू उर्फ मोहन सिंह की मौत हो गई।
विज्ञापन


मोनू की मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची थाना मलपुरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह भिजवाया है। एसओ मलपुरा तेजवीर सिंह ने बताया कि सुबह डंपर को कब्जे में ले लिया गया है। ड्राइवर फरार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed