{"_id":"60d9ba9b8ebc3ec204519b1e","slug":"rigging-of-panchayat-elections-will-cost-the-government-mainpuri-news-agr497595659","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव की धांधली सरकार को पड़ेगी महंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव की धांधली सरकार को पड़ेगी महंगी
विज्ञापन
मैनपुरी। कांग्रेस ने सेवा सत्याग्रह के तहत सोमवार को बेवर ब्लॉक के गंाव मुड़ई में चौपाल लगाई। इसमें प्रदेश महासचिव प्रकाश प्रधान ने कहा किसानों की मांगों की अनदेखी और पंचायत चुनाव में की जा रही धांधली भाजपा सरकार को महंगी पड़ेगी। विधानसभ चुनाव 2022 में भाजपा का सत्ता से हटना तय है।
उन्होंने कहा सरकार की लाभकारी योजनाओं से तमाम पात्र अभी तक वंचित हैं। भाजपा सरकार की सारी नीतियां पूंजीपतियों के लाभ के लिए बनाई जा रही हैं। एमएसपी पर कानून बनाने और तीनों कृषि कानून वापस लेने की किसानों की मंाग पूरी तरह जायज है। पंचायत चुनाव में कम सदस्य होने के बाद भी भाजपा सत्ता की दुरुपयोग करके अध्यक्ष पदों पर कब्जा करना चाह रही है। दबाव बनाने के लिए जिला पंचायत सदस्यों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कराए जा रहे हैं।
डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस, बिजली की कीमतें लगातार बढ़ती जा रही हैं। गेहूं खरीद केे नाम पर किसानों का जमकर शोषण हुआ है। किसानों की बजाए आढ़तियों और बिचौलियों का गेहूं खरीद केंद्रों पर खरीदा गया है। इस मौके पर जीतू राठौर, दीपचंद, हर्ष राजपूत, जगतप्रथकाश, विमल, विनोद, अनूप, मकरंद, अतर सिंह, सतेंद्र, राजपाल, रामशरण, सुखराम शर्मा, प्रदीप सक्सैना, रामू वाल्मीकि, श्रवण कुमार, रमन सिंह मौजूद रहे।