फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Retired Head Assistant Trapped In Disproportionate Assets Case

आगरा: आय से अधिक संपत्ति के केस में फंसे सेवानिवृत्त प्रधान सहायक

Wed, 27 Jan 2021 10:55 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 27 Jan 2021 10:55 AM IST
विज्ञापन
Retired Head Assistant Trapped In Disproportionate Assets Case
जांच-सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
आगरा के थाना हरीपर्वत में संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय के सेवानिवृत्त प्रधान सहायक होती लाल शर्मा के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण संगठन ने खुली जांच की थी। जांच के बाद मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


मुकदमे के मुताबिक, होती लाल शर्मा संभागीय परिवहन अधिकारी के कार्यालय में प्रधान सहायक के पद पर कार्यरत थे। तीन साल पहले उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत की गई। इस पर भ्रष्टाचार निवारण संगठन ने खुली जांच की। जांच में पाया गया कि होतीलाल शर्मा मूल रूप से मथुरा के थाना मांट स्थित नगला बिंदा के रहने वाले हैं। उनकी लॉयर्स कॉलोनी में आई 15 में कोठी है। 
विज्ञापन


लोक सेवक के रूप में कार्य करते हुए ज्ञात एवं वैध स्रोतों से 1.04 करोड़ की संपत्ति अर्जित की। उनके द्वारा कुल भरण पोषण और परिसंपत्तियों पर दो करोड़ रुपये खर्च किए गए, जो आय के सापेक्ष तकरीबन 95,00000 अधिक है। वह 91. 28 प्रतिशत अधिक व्यय संपत्ति के अर्जन स्रोत नहीं दिखा सके। इस पर आय से अधिक संपत्ति के मामले में दोषी पाए जाने पर निरीक्षक जसपाल सिंह पवार ने थाना हरीपर्वत में मुकदमा दर्ज कराया है। सेवानिवृत्त प्रधान सहायक की गिरफ्तारी की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed