फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Report filed in case of attack on youth

Agra News: युवक पर हमले के मामले में रिपोर्ट दर्ज

Wed, 27 Sep 2023 11:36 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 27 Sep 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Report filed in case of attack on youth
पटियाली। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक को दुर्घटना की झूठी सूचना देकर बुलाया, साथ ही हमला कर उसकी जमकर पिटाई की गई। हलावर युवक की एक अंगूठी और 9300 रुपये भी ले गए। इस घटना के बाबत युवक ने रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें चार लोगों को नामजद और 6 अज्ञात को आरोपित किया गया। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिशें दे रही है। 22 सितंबर को क्षेत्र के नगला खग्गू गांव निवासी युवक को कुछ लोगों ने दुर्घटना की झूठी सूचना देकर दरियावगंज झील के पास बुलाया। जैसे युवक वहां पहुंचा, आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। इस दौरान युवक गंभीर रूप से घायल हुआ। उसने बचाव के लिए चीख पुकार मचाई। चीख पुकार सुनकर राहगीर मौके पर पहुंचकर उसकी जान बचाए। घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंली। पुलिस ने युवक को अस्पताल भिजवाया। उपचार के बाद युवक ने इस मामले में आरोपी अरविंद, मनोज, जतिन और टिल्लन सहित 6 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी। थाना प्रभारी अमरेश ने बताया कि युवक की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed