{"_id":"6773d0200908ab63770acac4","slug":"report-filed-against-quackery-in-dannahar-police-station-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-129546-2024-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: झोलाछाप के खिलाफ दन्नाहार थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: झोलाछाप के खिलाफ दन्नाहार थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट
Tue, 31 Dec 2024 04:36 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 31 Dec 2024 04:36 PM IST
विज्ञापन
- स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किया था सील, पुलिस ने जांच की शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। कस्बा में अवैध क्लीनिक का संचालन कर रहे एक झोलाछाप के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापेमारी के दौरान क्लीनिक सील कर दिया था। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में तैनात नोडल अधिकारी डॉक्टर सुरेंद्र कुमार ने बताया कि 17 नवंबर को अवैध क्लीनिक पैथोलॉजी के खिलाफ छापेमार कार्रवाई की थी। अतुल कुमार यादव, अजय क्लीनिक नगला खुशाल अवैध रूप से क्लीनिक का संचालन कर रहे थे। जिस पर नोटिस जारी कर वैधता संबंधी दस्तावेज कार्यालय में आकर पेश करने के लिए कहा गया था।
संचालक की ओर से कोई भी दस्तावेज विभाग के समक्ष पेश नहीं किए। इससे यह साबित होता है कि अजय कुमार अवैध रूप से क्षेत्र में अवैध क्लीनिक का संचालन कर रहे थे। नोडल अधिकारी की तहरीर पर आरोपी झोलाछाप के खिलाफ दन्नाहार थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।