फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Report filed against husband and in-laws

Agra News: आज निकाली जाएगी महाराजा तेजसिंह की शोभायात्रा

Mon, 23 Oct 2023 09:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 23 Oct 2023 09:49 PM IST
विज्ञापन
Report filed against husband and in-laws
आज निकाली जाएगी महाराजा तेजसिंह की शोभायात्रा
विज्ञापन

पदाधिकारियों द्वारा तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया



संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। विजया दशमी पर्व पर निकाली जाने वाली महाराजा तेजसिंह जूदेव की शोभायात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है। पुरानी मैनपुरी स्थित किले से शुरू होने वाली शोभायात्रा में मुख्य अतिथि पर्यटन एवं संस्कृति जयवीर सिंह होंगे। एमएलसी विनीत सिंह, पवन चौहान, विधायक बिठूर अभिजीत सिंह सांगा और कवि गौरव चौहान सभा को संबोधित करेंगे।

सोमवार को क्षत्रिय कल्याण परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामबाबू कुशवाह ने पत्रकारों को बताया कि 24 अक्तूबर को दशहरा पर्व पर सुबह 8 बजे ईशन नदी तिराहे स्थित महाराजा तेजसिंह जूदेव की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद साढ़े 8 बजे जिला अस्पताल में उनके चित्र पर माल्यार्पण और भर्ती मरीजों को फल वितरित किए जाएंगे। साढ़े 9 बजे किला स्थित प्राचीन रामजानकी मंदिर में पूजा अर्चना के बाद महाराजा तेज सिंह जूदेव शोभायात्रा का शुभारंभ होगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि शोभायात्रा परंपरागत मार्ग से होते हुए अमन इंटर नेशनल स्कूल पहुंचकर सभा में बदल जाएगी। सभा में समाज के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। संयोजक अतुल चौहान, जिलाध्यक्ष राजपाल चौहान, जिला प्रभारी डॉ. बीके सिंह, सरंक्षक शीलेंद्र सिंह चौहान, प्रदीप चौहान, मानवेंद्र, निक्कू चौहान, विजय प्रताप सिंह, पंकज राठौर, शेखर चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed