{"_id":"6a7d41b491b8df774d0b6891","slug":"relief-for-agra-potato-farmers-administration-plans-tie-ups-with-e-commerce-firms-for-better-prices-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: आलू किसानों के लिए खुशखबरी, ई-कॉमर्स कंपनियों से होगा अनुबंध; अब मिलेगा वाजिब दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: आलू किसानों के लिए खुशखबरी, ई-कॉमर्स कंपनियों से होगा अनुबंध; अब मिलेगा वाजिब दाम
Thu, 13 Aug 2026 09:31 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 13 Aug 2026 09:31 AM IST
सार
आलू की गिरती कीमतों से परेशान किसानों को राहत देने के लिए आगरा प्रशासन ई-कॉमर्स कंपनियों से अनुबंध करने की तैयारी कर रहा है। इससे किसानों को अपनी फसल का बेहतर बाजार और वाजिब दाम मिलने की उम्मीद है। डीएम मनीष बंसल ने अधिकारियों को चिप्सोना जैसी उन्नत किस्मों के प्रति किसानों को जागरूक करने और पीएम किसान से वंचित पात्र किसानों को जोड़ने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
आलू का ढेर। संवाद
विस्तार
आलू की गिरती कीमतों से परेशान किसानों के लिए राहत भरी खबर है। जिला प्रशासन अब आलू के बेहतर विपणन और किसानों को उचित मूल्य दिलाने के लिए ई-कॉमर्स कंपनियों से अनुबंध की तैयारी कर रहा है। सोमवार को कलेक्ट्रेट में कृषि व जल संरक्षण योजनाओं की समीक्षा करते हुए डीएम मनीष बंसल ने किसानों की आय व उत्पादों की बाजार पहुंच बढ़ाने के लिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए।
कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को आयोजित गवर्निंग बोर्ड व जनपदीय समितियों की बैठक में किसान प्रतिनिधियों ने आलू के गिरते दामों का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। जिले में 27.5 लाख मीट्रिक टन आलू उत्पादन का हवाला देते हुए डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को चिप्सोना जैसी उन्नत किस्मों के प्रयोग के लिए जागरूक करें। साथ ही ई-कॉमर्स कंपनियों से अनुबंध की संभावनाएं तलाशें ताकि फसल का वाजिब दाम मिल सके।
डीएम ने पीएम किसान सम्मान निधि से वंचित पात्र किसानों का सत्यापन कर उन्हें तत्काल योजना से जोड़ने को कहा। जिले में अब तक 1352.33 करोड़ रुपये 23 किस्तों में बांटे जा चुके हैं। जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए खेत तालाब योजना के तहत मिले 20 तालाबों के लक्ष्य को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए।बैठक में सीडीओ प्रतिभा सिंह, उपनिदेशक कृषि मुकेश कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।