डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय: दीक्षांत समारोह का पूर्वाभ्यास किया, काले कपड़ों पर लगा है प्रतिबंध, राज्यपाल और उप मुख्यमंत्री आएंगे
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के 86वें दीक्षांत समारोह का पूर्वाभ्यास किया गृह विज्ञान संस्थान की निदेशक प्रो. अचला गक्खड़ कुलाधिपति की भूमिका में थीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय का 86वां दीक्षांत समारोह 21 दिसंबर को होगा। रविवार को विश्वविद्यालय के खंदारी में उसका पूर्वाभ्यास किया गया। वन यूपी गर्ल्स बटालियन की आगरा कॉलेज की एनसीसी कैडेट्स ने कुलाधिपति की भूमिका निभा रहीं गृह विज्ञान संस्थान की निदेशिका प्रो. अचला गक्खड़ को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। वहीं, पीएसी के बैंड ने धुन के माध्यम से स्वागत किया।
कुलपति आवास पहुंचने से पहले किया पूर्वाभ्यास
विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय के निर्देशन में दीक्षांत समारोह का पूर्वाभ्यास किया गया। कुलाधिपति का गार्ड ऑफ ऑनर (प्रतीकात्मक रूप से) कुलपति आवास पहुंचने से पहले किया गया। कुलपति आवास में पदक पाने वालों और कार्य परिषद के सदस्यों के साथ फोटोग्राफी की गई। इसके बाद पदक पाने वाले छात्र जेपी सभागार में जाकर बैठ गए। कुछ देर बाद शोभायात्रा निकाली गई। इसमें सबसे आगे पीएसी का बैंड था। उसके बाद कुलसचिव संजीव कुमार सिंह, परीक्षा नियंत्रक अजय कृष्ण यादव, वित्त अधिकारी एके सिंह चल रहे थे। इसी कड़ी में विद्या परिषद, कार्य परिषद और विभिन्न संकायों के सदस्य चल रहे थे।
इन्होंने किया संचालन
प्रभारी कुलपति व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा की भूमिका में विशिष्ट अतिथि बने डॉ. बीडी शुक्ला और सबसे अंत में प्रो. अचला गक्खड़ थीं। ललित कला संस्थान के शिक्षक देवाशीष गांगुली और उनके विद्यार्थियों की ओर से वंदेमातरम गीत के गायन के साथ दीक्षांत समारोह का कार्यक्रम शुरू हुआ। संचालन प्रो. सुगम आनंद ने किया। डीलिट, पीएचडी की उपाधियों के साथ पदक प्रदान किए गए। विश्वविद्यालय में नवनिर्मित और जीर्णोद्धार कराए गए पांच भवनों के लोकार्पण का भी अभ्यास किया गया। राष्ट्रगान के साथ दीक्षांत समारोह का पूर्वाभ्यास संपन्न हुआ।
10:30 बजे शुरू हुआ पूर्वाभ्यास
कुलसचिव की ओर से जारी पत्र के अनुसार दीक्षांत समारोह के पूर्वाभ्यास के लिए सुबह 09:30 बजे सभी को बुलाया गया था। सुबह करीब 10:30 बजे रिहर्सल शुरू हो सका। दीक्षांत समारोह में सभी पदक धारक और पीएचडी डिग्री धारक नहीं पहुंच पाए। वह सीधे दीक्षांत समारोह में पहुंचेंगे।
कुलपति हैं, पर दीक्षांत समारोह का हिस्सा नहीं रहेंगे
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अशोक मित्तल हैं। विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उन्हीं का नाम और फोटो लगा है। विश्वविद्यालय की ओर से अतिथियों को आमंत्रित करने के लिए जारी पत्र में उनका नाम नहीं है। वह पांच जुलाई से ही कुलाधिपति के आदेश पर कार्य विरत चल रहे हैं। पांच अगस्त तक उन पर लगे आरोपों की जांच होनी थी। पांच माह बीतने के बाद भी उनके मामले में निर्णय नहीं हो पाया है। फिलहाल दीक्षांत समारोह के आमंत्रण कार्ड पर कुलपति के तौर पर प्रभारी कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय का ही नाम है। विश्वविद्यालय के सत्र 2019-20 का दीक्षांत समारोह पांच अप्रैल को ही होना था। उस समय प्रो. अशोक मित्तल के कोरोना संक्रमित होने की वजह से दीक्षांत समारोह टाल दिया गया था। वहीं, दीक्षांत समारोह अब कराया जा रहा है।
डॉ भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय: 86वें दीक्षांत समारोह में 69 छात्र-छात्राओं को दिए जाएंगे 109 पदक