{"_id":"5e4a4ca18ebc3ee5b571a04a","slug":"registry-office-locker-stolen-by-thieft-in-tehsil-bhogaon-mainpuri","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील में चोरी, रजिस्ट्री दफ्तर का ताला तोड़कर तिजोरी उठा ले गए चोर, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील में चोरी, रजिस्ट्री दफ्तर का ताला तोड़कर तिजोरी उठा ले गए चोर, जांच में जुटी पुलिस
Mon, 17 Feb 2020 02:40 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 17 Feb 2020 02:40 PM IST
विज्ञापन
demo pic
मैनपुरी जनपद के भोगांव तहसील में चोर रजिस्ट्री ऑफिस का ताला तोड़कर वहां रखी तिजोरी उठाकर ले गए। तिजोरी में सरकारी निबंधन शुल्क की एक लाख 53 हजार 280 रुपए की फीस रखी हुई थी। घटना की जानकारी सोमवार सुबह हो सकी।
सूचना पर एसडीएम सुधीर कुमार, क्षेत्राधिकारी प्रयांक जैन, इंस्पेक्टर पहुप सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया है। घटना की तहरीर थाना पुलिस को दी गयी है।
भोगांव में चोरों ने सर्राफ की दुकान को निशाना बनाया था। मैनपुरी जनपद के भोगांव थाना क्षेत्र के ग्राम छाछा निवासी बृज किशोर राठौर पुत्र ओम प्रकाश की जीटी रोड पर ग्रामीण बैंक के सामने ओम ज्वेलर्स के नाम से दुकान है।
विज्ञापन
बीती रात चोरों ने दुकान का शटर काटकर उसमे रखा 10 ग्राम सोना, 10 किलो चांदी और पांच हजार की नगदी पार कर दी। चोरी की सूचना पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक अजय कुमार पांडेय, क्षेत्राधिकारी प्रयांक जैन, प्रभारी निरीक्षक ने जांच पड़ताल की। पुलिस कप्तान ने बाजार में एक स्वर्णकार संजय वर्मा की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी जांच की।