फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Recovery Inspector Jumps from Seventh Floor of Income Tax Building  and death in agra

आगरा में आयकर इंस्पेक्टर ने किया सुसाइड: ऑफिस बंद होने के बाद पहुंचे, सातवीं मंजिल से कूदकर दी जान

Thu, 07 May 2026 08:01 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Thu, 07 May 2026 08:01 PM IST
सार

आगरा के संजय प्लेस स्थित आयकर भवन की सातवीं मंजिल से बृहस्पतिवार शाम को आयकर निरीक्षक ने कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय ऑफिस बंद हो चुका था।

विज्ञापन
Recovery Inspector Jumps from Seventh Floor of Income Tax Building  and death in agra
आयकर इंस्पेक्टर का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के थाना हरीपर्वत क्षेत्र के संजय प्लेस स्थित आयकर भवन में बृहस्पतिवार शाम को आयकर निरीक्षक सुरेश चंद माैर्या (50) ने सातवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। उन्हें गार्ड ने पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। वह कुछ देर पहले ही स्कूटर से आफिस पहुंचे थे। पुलिस का कहना है कि घटना के पीछे पारिवारिक कलह की आशंका है। हालांकि सुसाइड नोट नहीं मिला है। वह लंबे समय से तनाव में थे। उनका मनोचिकित्सक से उपचार चल रहा था। पुलिस ने सातवीं मंजिल की सीढि़यों से मृतक की चप्पलें बरामद की हैं।
विज्ञापन



मूलरूप से लखनऊ के रहने वाले सुरेश चंद माैर्या 28 साल से आगरा में रह रहे थे। हाल ही में पश्चिमपुरी स्थित ब्रज द्वारिका कालोनी में रह रहे थे। वह शाम तकरीबन 6:15 बजे आयकर भवन पहुंचे। उन्होंने पार्किंग में स्कूटर खड़ा किया। इसके बाद आफिस की तरफ जाने लगे। उस समय गेट पर गार्ड लोकेंद्र ड्यूटी पर था। उसने सुरेश चंद से शाम को आफिस आने के बारे में पूछा। उन्होंने कहा कि काम से आए हैं। वह अंदर चले गए। 15 मिनट बाद गार्ड टायलेट के लिए अंदर जा रहा था।
विज्ञापन


 

तभी उसे तेज आवाज आई। लिफ्ट के पास बनी सीढि़यों की खाली जगह में फर्श पर सुरेश चंद का शव पड़ा हुआ था। यह देखकर वो घबरा गया। उसने अधिकारियों को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को बताया। सूचना पर थाना हरीपर्वत पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने जांच की। घटनास्थल के आसपास खून के छींटे पड़े थे। सातवीं मंजिल पर सीढि़यों पर चप्पल पड़ी हुई मिलीं। यह सुरेश चंद की थीं। घटना की जानकारी पर उनका बेटा सूरज और पत्नी अलका आ गईं। उनका हाल बेहाल हो गया।

डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि सुरेश चंद माैर्या पहले स्टेनो थे। प्रमोशन के बाद आयकर निरीक्षक बन गए थे। वह बृहस्पतिवार को ड्यूटी पर भी नहीं आए थे। शाम को 5:30 बजे परिजन से कहा था कि आफिस में काम से जा रहे हैं। आशंका है कि उन्होंने सातवीं मंजिल से कूदकर जान दी है। इसके पीछे पारिवारिक कलह बताई गई है। वह तनाव में रहते थे। उनका डाक्टर यूसी गर्ग से उपचार भी चल रहा था।

ये भी पढ़ें-Agra: नाला सफाई के दौरान गिरी क्लीनिक की दीवार, मलबे में दब गए मजदूर; एक की माैत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed