{"_id":"69fc7598d0298645a40c99ee","slug":"house-wall-collapses-during-drain-cleaning-workers-buried-under-debris-one-feared-dead-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: नाला सफाई के दौरान गिरी क्लीनिक की दीवार, मलबे में दब गए मजदूर; एक की माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: नाला सफाई के दौरान गिरी क्लीनिक की दीवार, मलबे में दब गए मजदूर; एक की माैत
Thu, 07 May 2026 04:50 PM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 07 May 2026 04:50 PM IST
सार
नाला सफाई के दौरान अचानक एक क्लीनिक की दीवार भरभराकर गिर गई, जिससे वहां काम कर रहे मजदूर मलबे में दब गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, जबकि एक मजदूर की माैत हो गई।
विज्ञापन
नाले का मलबा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के बाग फरजाना (थाना हरीपर्वत) में बृहस्पतिवार दोपहर को नाले की मरम्मत कार्य से पहले सफाई के दाैरान डेंटल क्लीनिक की दीवार गिर गई। दीवार के मलबे में दो मजदूर दब गए। हादसे के बाद अफरातफरी मच गई। नाले के कार्य में लगे अन्य मजदूरों ने मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकाला। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, जहां एक की माैत हो गई जबकि दूसरा गंभीर हालत में है। उनका उपचार चल रहा है। सूचना पर आई पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घटना दोपहर तकरीबन एक बजे की है। नगर निगम बाग फरजाना से स्पीड कलर लैब तक नाले की मरम्मत का कार्य करा रहा है। गांव लकावली खेरिया निवासी 55 वर्षीय रमेश, किशनपाल और करन को गांव का सूरज मजदूरी के लिए लेकर आया था। रमेश और करन एक डेंटल क्लीनिक के पास मरम्मत कार्य में लगे थे। वह नाले से मलबा निकाल रहे थे। अचानक डेंटल क्लीनिक की दीवार गिर गई। इसमें दोनों मजदूर दब गए। यह देखकर पास में ही कार्य कर रहे किशनपाल आ गए। उन्होंने अन्य मजदूरों की मदद से मलबा हटाया। इसके बाद घायलों को बाहर निकाला। उन्हें तुरंत नजदीक के अस्पताल में ले गए। रमेश की हालत ज्यादा गंभीर होने पर उसे एसएन मेडिकल काॅलेज इमरजेंसी रेफर कर दिया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
परिवार में मचा कोहराम
घटना की जानकारी पर रमेश के परिजन आ गए। उन्होंने बताया कि रमेश मजदूरी का परिवार को पाल रहे थे। उनके तीन बच्चों में बेटी रेनू और बेटे रविंद्र की शादी हो चुकी है। दीपक अविवाहित है। वह भी मजदूरी करता है। रमेश से गांव के सूरज ने कहा था कि बाग फरजाना में नगर निगम का ठेकेदार नाले की मरम्मत कार्य करा रहा है। इसमें अच्छी मजदूरी मिल जाएगी। इस पर रमेश अन्य लोगों के साथ चले गए। पति की माैत से पत्नी कुसमा देवी का रो-रोकर बुराहाल हो गया। उन्हें परिवार के लोग संभाल रहे थे।
विज्ञापन
नहीं थे सुरक्षा के इंतजाम
नगर निगम के ठेकेदार जिस स्थान पर नाले की मरम्मत का कार्य करा रहे हैं, वहां पर सुरक्षा के इंतजाम नहीं थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दीवार के पास नाले को खोदा जा रहा था। इससे दीवार की नींव कमजोर हो गई। अगर सपोर्ट में बल्लियां लगाई गईं होती तो हादसा नहीं होता। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास का कहना है कि दीवार में दबकर एक मजदूर की मृत्यु हो गई। मामले में लिखित शिकायत का इंतजार है। इसके आधार पर ही जांच कर कार्रवाई की जाएगी।