फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Recommendation to suspend the Executive Engineer of Jal Nigam World Bank know allegation

खोखली कर दीं सड़कें: जल निगम विश्व बैंक के अधिशासी अभियंता को निलंबित करने की सिफारिश, ये है आरोप

Fri, 25 Aug 2023 01:18 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 25 Aug 2023 01:18 PM IST
सार

पानी की लाइन बिछाने के बाद जहां सड़क बनाई, वो खोखली हो गईं। बारिश के बाद ये सड़कें जगह-जगह धंस गईं हैं और गड्ढे हो गए हैं।
 

विज्ञापन
Recommendation to suspend the Executive Engineer of Jal Nigam World Bank know allegation
खोखली कर दीं सड़कें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में दो दिन की ही बारिश में शहर की सड़कें खोखली हो गईं। जगह-जगह धंस गईं हैं और गड्ढे हो गए हैं। शहर में सीवर और पानी की लाइन बिछाने के बाद जल निगम ने जहां भी सड़कें बनाई, तकरीबन सभी जगहों का यही हाल है। इस लापरवाही और घटिया निर्माण पर नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने जल निगम की विश्व बैंक इकाई के अधिशासी अभियंता को निलंबित करने की सिफारिश शासन से की है।

विज्ञापन


नगर आयुक्त ने नगर निगम के अधिकारियों को सड़कों के गड्ढे और धंसने पर एफआईआर कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि मंडलायुक्त को जल निगम की कारगुजारियों की पूरी रिपोर्ट सौंपी जा रही है। रोड कटिंग पर भी निगम के इंजीनियरों से माइक्रो रिपोर्ट मांगी गई है, जिसके बाद शासन को कार्रवाई के लिए संस्तुति की जाएगी।
विज्ञापन


जल निगम की निर्माण इकाई ने वेस्टर्न जोन में जहां सीवर लाइन बिछाई, उनमें से अधिकांश सड़कें मैनहोल के पास धंसी हैं। सेक्टर एक से नगला अजीता मोड़ के बीच 12 मैनहोल के पास सड़कें धंसी हैं। सड़क का एक तरफ का हिस्सा ट्रैफिक के लिए रोक दिया गया है। बुधवार की बारिश में जो सड़कें धंसी, बृहस्पतिवार को भी इंजीनियरों ने कोई कार्रवाई नहीं की। अमर विहार कालोनी में लोगों का पैदल निकलना भी मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - आधी रात बहू के कमरे के बाहर लगी भीड़: अंदर हो रही थी हलचल...सास ने बाहर से लगाई कुंडी, फिर जो हुआ न होगा यकीन

मैनहोल के पास पानी रिसने से हुई दिक्कत

जल निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि बारिश के कारण सड़कों पर पानी भर गया जो मैनहोल के पास से रिसकर अंदर चला गया। मैनहोल के पास की सड़कें धंसी हैं। इन जगहों पर गिट्टी डलवाई जा रही है। मरम्मत कार्य शुरू कराया जाएगा। फिर से सड़कों का निर्माण कराएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed