फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A young man entered woman s room in Kagarol Agra mother in law locked it from outside

आधी रात बहू के कमरे के बाहर लगी भीड़: अंदर हो रही थी हलचल...सास ने बाहर से लगाई कुंडी, फिर जो हुआ न होगा यकीन

Sun, 27 Aug 2023 07:38 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 27 Aug 2023 07:38 AM IST
सार

मामला थाना कागारौल क्षेत्र के एक गांव का है। बताया गया है कि घटना बीती रात की है। महिला अपने कमरे में सो रही थी। इसी बीच कमरे में हलचल देखकर उसकी सास ने बाहर से कुंडी लगा दी और फिर शोर मचाने लगी। 

विज्ञापन
A young man entered woman s room in Kagarol Agra mother in law locked it from outside
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के थाना कागारौल क्षेत्र में एक महिला के होश उस समय उड़ गए, जब उसके कमरे में अनजान युवक घुस आया। परिवार के सभी सदस्य उस समय सो रहे थे। आरोपी युवक ने महिला के साथ छेड़खानी शुरू कर दी। इस दौरान पीड़िता की सास जाग गई। उसने कमरे की कुंडी बाहर से लगा दी और शोर मचाना शुरू कर दिया। आधी रात को बुजुर्ग सास के चिल्लाने से घर के सदस्यों के साथ गांव के लोगों की भीड़ भी मौके पर जुट गई। आरोपी को जब कमरे से निकाला गया, तो किसी को यकीन नहीं हुआ कि वो ऐसा कर सकता है। आरोपी कोई और नहीं, बल्कि गांव के ही प्रधान का बेटा निकला।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - UP: सांड के हमले से कोमा में गए युवक ने तोड़ा दम, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जताया दुख; किया ये ट्वीट

विज्ञापन

यहां का है मामला
ये मामला थाना कागारौल क्षेत्र के एक गांव का है। बताया गया है कि घटना बीती रात की है। महिला अपने कमरे में सो रही थी। बगल में ही उसकी दो वर्षीय भतीजी भी थी। आधी रात को उसके कमरे में अनजान युवक घुस आया। उसने महिला के साथ छेड़खानी शुरू कर दी। जब पीड़ित महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने भतीजी का गला दबाकर मारने की धमकी दी। जिसके बाद दहशत में आई पीड़िता उसका विरोध नहीं कर सकी। 

ये भी पढ़ें - दामाद ने बाथरूम में दी जान: ससुराल वालों ने रखी थी ऐसी शर्त, मजबूरी में उठाया खौफनाक कदम

विज्ञापन

करने लगा गंदी हरकत
आरोपी ने महिला के साथ गंदी हरकत करना शुरू कर दिया। इसी दौरान पीड़िता की सास अचानक जाग गई। वो कमरे की ओर पहुंची तो उसने किसी की आहट सुनी। बहू के कमरे में अंजान युवक की आहट के बाद सास ने कमरे की कुंड़ी बाहर से लगा दी। वृद्धा ने घर पर मौजूद अपने दोनों बेटों का जगाया और घटना के बारे में जानकारी दी। शोर शराबा सुनकर आसपास से पड़ोसी एकत्रित हो गए।

ये भी पढ़ें - रील्स बनाने वालों ने ये क्या किया?: लाइक-कमेंट और फॉलो के लिए नोट को बना दिया पैम्फलेट, ऐसे खराब कर रहे करेंसी

विज्ञापन

आरोपी निकला प्रधान का बेटा
जब आरोपी को कमरे से निकाला गया तो सभी के होश उड़ गए। वो प्रधान का बेटा था। ये खबर मिलते ही प्रधान भी मौके पर आ गया। प्रधान ने बेटे को वहां से भगा दिया। इतना ही नहीं प्रधान ने पीड़ित महिला को थप्पड़ मारते हुए परिवार के अन्य सदस्यों को चुपचाप रहने की धमकी दी। घटना से पीड़िता और उसके परिवार के सदस्य सहमे हुए है।

ये भी पढ़ें - महिला से हैवानियत की हदें पार: तीन दोस्तों ने मिलकर किया दुष्कर्म...गर्भ ठहरने पर ले गए MP, बच्चेदानी निकलवाई

हिम्मत जुटाकर पहुंचे थाने
इसके बाद पीड़िता और परिवार के लोग हिम्मत जुटाकर थाने पहुंचे और पुलिस को आपबीती बताई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक कागारौल सुभाष चंद्र पांडेय ने बताया है कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed