{"_id":"5e2f1e468ebc3e4b5d674722","slug":"re-pablic-day-ram-naresh-mainpuri-news-agr4266898173","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्साह के साथ मनाया गणतंत्र दिवस का उत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्साह के साथ मनाया गणतंत्र दिवस का उत्सव
विज्ञापन
27एमएनपी-08-पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस पर परेड की सलामी लेते कैबिनेट मंत्री रामनरेश अग्रिहोत्री
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। वहीं बच्चों ने आजादी से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। पुलिस लाइन में आबकारी मंत्री ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली।
आबकारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री ने ध्वजारोहण कर शांति के प्रतीक सफेद कबूतर हवा में उड़ाए। इसके बाद उन्होंने परेड का निरीक्षण करने के साथ ही सलामी ली। उन्होंने कहा कि हमारे सैनिक देश की सरहदों पर देश की सुरक्षा करते हैं, वहीं पुलिस समाज की सुरक्षा करती है। उन्होंने शहीद स्तंभ पर पुष्प चक्र अर्पित करके अमर शहीदों को नमन किया। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार पांडेय ने 75 साल से पुलिस, पीएसी के हाथ रही थ्री नॉट थ्री राइफल को विदाई देते हुए कहा कि आज शानदार राइफल इतिहास बनने जा रही है। यह राइफल 1945 में पुलिस को दी गई थी।
गणतंत्र दिवस महोत्सव में डॉ. किरन सौजिया स्कूल, सुदिति ग्लोबल, सेंट मैरीज, अमन इंटरनेशनल स्कूल सहित जिले के प्रमुख विद्यालयों एएसपी ओमप्रकाश सिंह, एसडीएम सदर रजनीकांत, सीओ नगर अभय नारायण राय मौजूद रहे।
विज्ञापन
बेहतर कार्य करने वाले पुलिसकर्मी पुरस्कृत किए
आबकारी मंत्री ने डीएम महेंद्र बहादुर सिंह, एसपी अजय कुमार पांडेय की मौजूदगी में बेहतर कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत किया। उन्होंने परेड प्रथम कमांडर दद्दन प्रसाद गौड़, द्वितीय कमांडर राजीव कुमार राय, तृतीय कमांडर रामकृष्ण, बेहतर पुलिस सेवा के लिए एएसपी ओम प्रकाश, सीओ नगर अभय नारायण राय को स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। वहीं टोली नंबर एक के अंकित कुमार, टोली नंबर दो के पंकज बैधमान, टोली नंबर तीन के राहुल कुमार, टोली नंबर चार के हरेंद्र सिंह, महिला टोली की मधु यादव, एनसीसी की कु. शिवानी चौहान, मोटर साइकिल दस्ते के कबीर शाह, सांस्कृतिक कार्यक्रम में योगदान करने पर अलका मिश्रा को भी प्रशस्ति पत्र दिया।
पुलिस की ताकत का किया प्रदर्शन
परेड के माध्यम से पुलिस ने अपनी क्षमता और ताकत का अहसास कराया। संसाधनों का प्रदर्शन करते हुए महिला दस्ता, पीएसी, एनसीसी, वायरलैस दस्ता, दंगा विरोधी दस्ता, अग्निशमन दस्ता, रेडियो शाखा, स्क्वॉड टीम, क्यूआरटी दस्ता शामिल रहे। इसके अलावा अन्य विभागों ने भी परेड में अपनी झांकियों को प्रदर्शित किया।
कलक्ट्रेट में डीएम ने किया ध्वजारोहण
मैनपुरी। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने कलक्ट्रेट पर ध्वजारोहण किया। एडीएम बी. राम ने संविधान के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर पैराडाइज पब्लिक स्कूल, जैक एंड जिल, सुदिती ग्लोबल, डॉ. किरन सौजिया स्कूल के बच्चों ने सांस्कृब कञार्यक्रम प्रस्तुत किए। दोपहर में जिला अस्पताल में मरीजों को फल बांटे गए। वहीं सुबह के समय स्टेडियम से ब्रह्मदेव मंदिर तक तीन किलोमीटर लंबी मैराथन हुई। नार्मल स्कूल से नगर पालिका तक स्कूली बच्चों ने यात्रा निकाली। सीडीओ नगेंद्र शर्मा ने विकास भवन में ध्वजारोहण किया।