फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   RBS reach the semi-finals after winning the Premier League match

Agra News: प्रीमियर लीग के मुकाबले जीतकर आरबीएस सेमीफाइनल में पहुंचा

Sun, 02 Nov 2025 02:30 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
RBS reach the semi-finals after winning the Premier League match
मैन ऑफ द मैच
आगरा। बमरौली कटारा के जेबी क्रिकेट मैदान पर शनिवार को एसबीएसआर प्रीमियर लीग 2025 टूर्नामेंट में कई रोमांचक मुकाबले हुए। आरबीएस ने अपने दोनों मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में जगह पक्की की।
विज्ञापन

पहला मुकाबला आरबीएस क्रिकेट क्लब और इनफर्नो वॉरियर्स के बीच खेला गया। आरबीएस क्रिकेट क्लब ने एकतरफा जीत दर्ज की। टीम के अक्षत पांडेय ने 141 रनों की धमाकेदार पारी खेली और टीम को 240 रन के विशाल स्कोर तक पहुंचाया। जवाब में इनफर्नो वॉरियर्स की टीम मात्र 14.5 ओवर में 80 रनों पर सिमट गई। अक्षत पांडेय को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन

इसी ग्रुप के दूसरे मुकाबले में आरबीएस क्रिकेट क्लब ने माही क्रिकेट क्लब को हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की की। आरबीएस क्रिकेट क्लब के निशांत कुशवाह ने 44 रनों की पारी खेलकर टीम को 172 रन के स्कोर तक पहुंचाया। जवाब में माही क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 84 रनों पर ढेर हो गई। निशांत कुशवाह को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed