फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   rate of onion increased by farmers agitation

किसान आंदोलन से आम लुढ़का तो प्याज के दाम चढ़े, जानें किन सब्जियों और फलों पर पड़ा कितना असर

Wed, 06 Jun 2018 11:30 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Wed, 06 Jun 2018 11:30 AM IST
विज्ञापन
rate of onion increased by farmers agitation
अागरा के बाजार में अाए अाम - फोटो : अमर उजाला
मध्यप्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र में किसानों के आंदोलन से आगरा की सिकंदरा मंडी में आम और प्याज पर असर पड़ा है। प्याज की कीमत में प्रति किग्रा दो रुपये दाम बढ़े हैं। 
विज्ञापन


वहीं इन राज्यों से आम की खरीद करने वाले व्यापारी कम होने पर कीमत में 10 रुपये तक गिर गए हैं। राज्यों में किसानों के आंदोलन के चलते व्यापारी खरीद करने मंडी में कम आ रहे हैं। 
विज्ञापन


मंडी में आम का थोक भाव पिछले सप्ताह 30-35 रुपये किग्रा था, जो अब 20-25 रुपये रह गया है। आम के थोक व्यापारी हरी सिंह बताते हैं कि आम की अधिकांश आपूर्ति उत्तर प्रदेश से होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें सीतापुर, मलिहाबाद, लखनऊ, अलीगढ़, मेरठ, सिकंदराराऊ से ज्यादा आम आता है। मध्यप्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र में हड़ताल और आंदोलन के चलते यहां के व्यापारी खरीद करने के लिए कम आ रहे हैं। 

rate of onion increased by farmers agitation
मंडी में अाए फल - फोटो : अमर उजाला
इससे बिक्री प्रभावित हुई है। फलों के थोक व्यापारी यशपाल सिंह ने बताया कि हड़ताल से ग्राहक कम होने पर आलू की विभिन्न वैरायटी पर 5 से 10 रुपये की कमी आई है। 

प्याज की बात करें तो औसतन यहां रोजाना 10-12 ट्रक प्याज आती है। मध्यप्रदेश की हड़ताल के चलते अब यहां 7-8 ट्रक की आवक रह गई है। इससे प्याज के दाम दो रुपये प्रति किग्रा बढ़ गए हैं। 

प्याज के थोक व्यापारी चांद मोहम्मद ने बताया कि पिछले सप्ताह प्याज यहां छह रुपये किग्रा थी, जो अब आठ रुपये हो गई है। प्याज के व्यापारी नरेश कुमार ने बताया कि हड़ताल से आवक कम हुई है। 

किल्लत जैसी कोई स्थिति नहीं है। सिकंदरा सब्जी मंडी कमीशन एजेंट यूनियन के अध्यक्ष सतेंद्र पाल सिंह का कहना है हड़ताल से प्याज की आवक जरूर कुछ कम हुई है, लेकिन फल एवं अन्य सब्जी की आवक पर कोई असर नहीं है। 

हरी सब्जी की आवक पर नहीं कोई असर

सिकंदरा मंडी में हरी सब्जी की आवक पर कोई असर नहीं है। टमाटर के थोक व्यापारी बबलू बताते हैं कि टमाटर, कद्दू, लौकी, तोरई, हरी मिर्च समेत अन्य हरी सब्जी आसपास के जिलों से आती है। 

यहां हड़ताल और आंदोलन न होने के कारण इनकी आवक पर कोई असर नहीं पड़ा है। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने छह जून से होने वाला किसानों की हड़ताल को स्थगित कर दिया है। 

जिलाध्यक्ष श्याम सिंह चाहर ने बताया कि किसान नेता राकेश टिकैत के आह्वान पर छह जून को दस सूत्रीय मांगों के लिए हड़ताल का एलान किया गया था। 

अब उन्होंने बताया कि सरकार से बातचीत की जा रही है, ऐसे में हड़ताल स्थगित कर दी जाए। दरअसल, छह जून से यूनियन ने 10 सूत्रीय मांगों के लिए शहर में दूध-सब्जी की आपूर्ति रोकने का एलान किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed