फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Rasgulla was not eaten in procession teenager was forcefully fed dung seven injured in stone pelting

शादी में बवाल: बरात में रसगुल्ला नहीं खाया तो किशोर को जबरन खिलाया गोबर, जमकर हुआ पथराव; सात घायल

Fri, 26 May 2023 07:53 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 26 May 2023 07:53 PM IST
सार

बरात में गए एक किशोर को जबरन रसगुल्ला खिलाया जा रहा था। जब उसने नहीं खाया तो अगले दिन उसे गोबर खिलाया गया। इसी बात को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि दो पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। जमकर पथराव हुआ, जिसमें सात लोग घायल हुए हैं।

विज्ञापन
Rasgulla was not eaten in procession teenager was forcefully fed dung seven injured in stone pelting
रसगुल्ला - फोटो : ट्विटर

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा जिले के थाना मिरहची क्षेत्र के गांव श्यौराई से एक युवक की बरात गई थी। इसमें एक किशोर को जबरन रसगुल्ले खिलाए गए। यहां से शुरू हुए झगड़े के बाद सुबह बरात गांव लौटने पर किशोर को पकड़कर गोबर खिलाया गया। इसको लेकर दोनों पक्षों में शुक्रवार को पथराव हो गया। इसमें सात लोग घायल हुए हैं। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

विज्ञापन

21 मई को गई थी बरात 

वारदात में एक पक्ष के गोविंद राम, पुष्पेंद्र, सोनू व नन्नू और दूसरे पक्ष के सूरज, अजीत कुमार और उदयवीर घायल हुए हैं। घायल गोविंदराम ने बताया कि 21 मई को गांव के ही रामविलास के पुत्र जय सिंह की बरात कंपिल गई थी। वहां पर सूरज ने नाती वीकेश को जबरन रसगुल्ले खिलाए। जब उसने मना किया तो उसके साथ मारपीट की। इसके चलते बरात में ही हंगामा हुआ तो लोगों ने बीच बचाव कर दिया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - UP: महिला कर्मचारी के सामने रखी शर्मनाक शर्त, मांगी एक रात; 'ऑफर' ठुकराया तो नौकरी से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में खिलाया गोबर 

22 मई को सुबह बरात लौटकर गांव आई तो सुबह फिर से सूरज ने वीकेश को पकड़ लिया और जबरन गोबर व मिट्टी खिला दी। इसको लेकर झगड़ा हुआ था। हालांकि बाद में गांव के संभ्रांत लोगों ने मामला शांत कर दिया था। आरोप है कि शुक्रवार को सूरज ने गालीगलौज करना शुरू कर दिया और ईंट-पत्थर मकान पर फेंके। इसके बाद झगड़ा हुआ है।

ये भी पढ़ें - चुपके से आई मौत: रोज की तरह दौड़कर आया युवक, हनुमान मंदिर पर मत्था टेका; फिर नहीं उठा

मामले की जांच कर रही  पुलिस 

थाना प्रभारी सुभाष बाबू कठेरिया ने बताया कि बरात में रसगुल्लों को लेकर विवाद हुआ था। इसी बात को लेकर शुक्रवार को फिर से दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ है। दोनों ओर से सात लोग घायल हुए हैं। इनको मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है और डॉक्टरी परीक्षण कराया है। दोनों ओर से तहरीर मिली है, जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed