{"_id":"64706515018da4415b0f39d3","slug":"youth-death-came-running-as-usual-bowed-down-to-hanuman-temple-did-not-wake-up-again-2023-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुपके से आई मौत: रोज की तरह दौड़कर आया युवक, हनुमान मंदिर पर मत्था टेका; फिर नहीं उठा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुपके से आई मौत: रोज की तरह दौड़कर आया युवक, हनुमान मंदिर पर मत्था टेका; फिर नहीं उठा
Fri, 26 May 2023 01:21 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 26 May 2023 01:21 PM IST
सार
युवक की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मौत कैसे हुई अभी तक ये स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन
हनुमान मंदिर। (सांकेतिक फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के रामबाग चौराहे के समीप हनुमान मंदिर पर मत्था टेकने के दौरान युवक की मौत हो गई। वह रोज की तरह दौड़ लगाने के बाद हनुमान मंदिर पर रुका और भगवान के दर्शन कर मत्था टेका था। युवक जब जमीन पर गिर गया तो वहां मौजूद अन्य लोगों ने उसे संभाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
ये भी पढ़ें - लिफ्ट देकर महिला से दुष्कर्म: सीएम योगी से मिली पीड़िता, भाजपा नेता पर आरोप; पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस पहुंच गई। घटना की जानकारी घरवालों को दी गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही घरवालों के होश उड़ गए। परिवार में कोहराम मचा हुआ है, बेटे की मौत कैसे हुई? उसको लेकर सभी परेशान हैं। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।
विज्ञापन
यहां की है घटना
मृतक एत्माद्दौला के नगला धमाली नारायच निवासी 19 वर्षीय बृजेश बघेल पुत्र शपुरुषोत्तम सिंह है। बताया गया है कि ब्रजेश रामबाग स्थित हनुमान मंदिर के पास पार्क में दौड़ लगाने जाया करता था। दौड़ लगाने के बाद हनुमान मंदिर पर मत्था टेकता था। मंदिर के पुजारी ने बताया कि रोज की भांति इसी प्रकार से दौड़ लगाने के बाद वह आया था। हनुमान मंदिर पर मत्था टेक प्रार्थना कर रहा था। जैसे ही उसने सिर झुकाया, तो वह नीचे गिर गया। नीचे गिरने के बाद, वहां कुछ लोग आ गए, लोगों ने उठाया और उसे संभाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - लिफ्ट देकर महिला से दुष्कर्म: सीएम योगी से मिली पीड़िता, भाजपा नेता पर आरोप; पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई
विज्ञापन