फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   rape with five year old boy

पांच वर्षीय बालक के साथ किया कुकर्म

Thu, 16 Sep 2021 11:17 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
rape with five year old boy
भोगांव। थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी पांच वर्षीय बच्चे को घर से ले जाकर कुकर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है। वहीं आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन

मोहल्ला निवासी महिला बुधवार की रात पांच वर्षीय पुत्र के साथ घर पर सो रही थी। रात में करीब 11 बजे आरोपी झंडू खां उसके घर में घुस आया और चारपाई पर सो रहे पांच वर्षीय बालक को उठा कर ले गया। बेटे के पास से हटते ही कुछ देर बाद महिला भी जाग गई। बेटे को पास न पाकर वह उसकी तलाश करने लगी। इस बीच आरोपी ने बालक के साथ घर के पास एक खेत में कुकर्म किया। बालक के रोने पर उसकी पिटाई भी की। कुछ देर तलाश करने के बाद बालक मां को मिल गया, उसने साथ हुई घटना के बारे में परिजनों को बताया तो सभी के पैरों तले जमीन खिसक गई। बृहस्पतिवार की सुबह महिला बच्चे को लेकर थाने पहुंची। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। वहीं उसकी तलाश में दबिश दी लेकिनप समाचार लिखे जाने तक वह हाथ नहीं आ सका था। पुलिस ने बालक का मेडिकल कराया है।
विज्ञापन

घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी की गई। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद साथ ही बालक का मेडिकल कराया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
अमर बहादुर, सीओ भोगांव।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed