फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Rani Chahar spreading the light of education in government schools

UP: ये हैं आगरा की रानी चाहर...सरकारी स्कूल में फैला रहीं शिक्षा का उजियारा, अब तक मिल चुके हैं चार अवार्ड

Fri, 07 Mar 2025 09:55 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 07 Mar 2025 09:55 AM IST
सार

शिक्षा के क्षेत्र में उनका सफर एक दशक से ज्यादा पुराना है। सरकारी स्कूल के बच्चों का उन्नयन ही उनके जीवन का ध्येय है। उनके स्कूल के बच्चे कोर्स और सिलेबस से आगे की पढ़ाई कर रहे हैं। नतीजतन हर साल सरकारी छात्रवृत्ति परीक्षाओं में बेहतरीन प्रदर्शन करते हैं।
 

विज्ञापन
Rani Chahar spreading the light of education in government schools
शिक्षिका रानी चाहर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के पीएमश्री कंपोजिट बल्हैरा, अकोला में कार्यरत शिक्षिका रानी चाहर ने बताया कि वह 2016 से शिक्षण क्षेत्र में हैं। 2021 में उनके स्कूल के छह बच्चे नेशनल मींस कम मेरिट स्कॉलरशिप (एनएमएमएस) में चयनित हुए। इसके बाद 2022-23 में 8-8 और 2024 में 10 बच्चों के चयन हुए। उनकी ख्वाहिश है कि हर मेधावी बच्चे को बेहतर शिक्षा मिले। ग्रामीण क्षेत्र में होने के बावजूद उनके स्कूल के बच्चे पब्लिक स्कूल के बच्चों की तरह अंग्रेजी बोलते हैं।
विज्ञापन


 

वहीं श्रेष्ठा योजना में भी विगत वर्ष उनके स्कूल के तीन बच्चे चयनित हुए। बताती हैं कि इनमें से दो का चयन डीपीएस भरतपुर और एक का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय के लिए किया गया। 2024 में ही विप्रो अर्थियन पुरस्कार के लिए उनके स्कूल का चयन किया गया जिसमें स्कूल के बच्चे हवाई जहाज से पुरस्कार लेने बंगलूरू गए थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

यह उनके लिए किसी ख्वाब सरीखा था। रानी के बच्चों के इस बेहतरीन प्रदर्शन के पीछे उनकी कड़ी मेहनत है। बताया कि उन्होंने व्हाट्सएप से बच्चों को जोड़ रखा है। जिसमें उन्हें प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कराई जाती है। सैंपल पेपर आदि के माध्यम से उन्हें प्रतियोगी परीक्षा के लिए तैयार करती हैं।

 
विज्ञापन

वह जनपद स्तर पर इंग्लिश की मास्टर ट्रेनर भी हैं। लिहाजा अपनी इस विधा का प्रयोग भी वह बच्चों के उन्नयन में कर रही हैं। उनके स्कूल के बच्चे किसी शहरी स्कूल के बच्चों की तरह अंग्रेजी में छोटे-छोटे वाक्यों के माध्यम से बात करने लगे हैं। रानी के स्नेह के चलते स्कूल में पढ़ने वाले दिव्यांग बच्चे भी नियमित स्कूल आते हैं।

 

उपलब्धियां
- राष्ट्रीय विप्रो अर्थियन अवार्ड 2024
- शक्ति योद्धा अवार्ड 2021, पर्यावरण मित्र पुरस्कार 2022
- इंटरनेशनल एजुकेशनल एक्सचेंज प्रोग्राम जापान 2022
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed