फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ram rahim have created panic in agra too

जब आगरा में राम रहीम के सत्संग से पहले फूल गए थे प्रशासन के हाथ-पांव

Sat, 26 Aug 2017 07:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Sat, 26 Aug 2017 07:40 AM IST
विज्ञापन
ram rahim have created panic in agra too
पुलिस - फोटो : अमर उजाला
डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम का आगरा में नवंबर 2007  में रुहानी सत्संग का कार्यक्रम बना था। यह यहां देवरी रोड पर होना था। प्रशासन ने अनुमति दे दी थी। पोस्टर लग चुके थे। लेकिन सिख समाज के लोग सत्संग से ठीक एक दिन पहले इसके विरोध में खड़े हो गए थे। 
विज्ञापन


गुरुद्वारा गुरु का ताल के प्रमुख बाबा प्रीतम सिंह ने आपातकालीन मीटिंग बुला ली थी। यह शाम को चार बजे हुई थी। इसमें मौजूद रहे रविन्द्र पाल सिंह टिम्मा और बंटी ग्रोवर ने बताया था कि सिख समाज में भारी विरोध था। गुरुद्वारा गुरु का ताल के सामने हाईवे पर प्रदर्शन किया गया था। 
विज्ञापन


इसमें काफी लोग शामिल हुए थे। पुलिस अधिकारी परेशान हो गए थे। तत्कालीन आईजी विजय कुमार से भी प्रतिनिधि मंडल मिला था। आईजी से कहा गया कि कार्यक्रम हुआ, तो ठीक नहीं रहेगा, बवाल हो जाएगा। तत्कालीन डीएम अजय चौहान भी परेशान हो गए थे। इसके बाद शासन तक मुद्दा गया था। बाद में डेरा प्रमुख का कार्यक्रम रद्द हो गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को पंजाब-हरियाणा में बवाल के बाद एडीजी जोन आगरा अजय आनंद ने बताया कि पूरे जोन में पुलिस को अलर्ट किया गया है। रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों पर चेकिंग की जा रही है। डेरे के तमाम आश्रमों के बारे में जानकारी कर ली गई है। एलआईयू को भी अलर्ट किया गया है।

डेरा अनुयायियों के घर पुलिस का पहरा

ram rahim have created panic in agra too
पुलिस - फोटो : अमर उजाला
डेरा सच्चा सौदा के अनुयायियों द्वारा हरियाणा, पंजाब और दिल्ली में की गई भारी हिंसा को देखते हुए आगरा जोन में भी पुलिस को हाई अलर्ट किया गया है। आगरा शहर में भी खास चौकसी बरती जा रही है। खास तौर से डेरा अनुयायियों के बारे में पल-पल की खबर ली जा रही है। 

हालांकि डेरे का कोई आश्रम तो शहर में नहीं है लेकिन न्यू आगरा के कबीर नगर में कुछ अनुयायी रहते हैं। शाम को इनके घर पुलिस पहुंच गई। पहरा लगा दिया गया। इनसे बातचीत भी की गई। इनका कहना था कि उनका हिंसा में जरा भी यकीन नहीं है। वे शांति और अमन में यकीन रखते हैं।

हाई अलर्ट में पुलिस ने तीन चीजों पर फोकस किया है। एक तो डेरा अनुयायियों पर कड़ी नजर है। दूसरा शहर के प्रमुख चौराहों पर चेकिंग की जा रही है। तीसरा रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर पुलिस तैनात कर दी गई है। 

इसका मकसद यह देखना है कि कहीं डेरा अनुयायी यहां से हरियाणा या पंजाब तो नहीं जा रहे हैं। एसपी सिटी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि कबीर नगर में रहने वाले डेरा अनुयायियों से पुलिस की बात हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed