फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Raksha Bandhan

बहने आज बांधेगी भाइयों की कलाई पर प्यार

Sun, 02 Aug 2020 10:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Raksha Bandhan
कासगंज। कोरोना महामारी का दंश रक्षाबंधन के त्योहार पर भी है। लेकिन डाक विभाग भाई-बहन के इस प्यार के बीच एक सेतु बना है। पोस्टमैन लगातार डाक से आने वाली राखियों को भाईयों तक पहुंचा रहे हैं। सोमवार को भी डाक विभाग राखी बंटवाएगा। इस बार करीब 40 फीसदी अधिक राखियां अन्य वर्षों के मुकाबले डाक विभाग में पहुंची हैं। इससे विभाग का काम तो बढ़ा है, लेकिन विभाग प्राथमिकता से राखियों को भाइयों तक पहुंचा रहा है।
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर्व पर आमतौर पर बहने और भाई एक दूसरे के घर राखी बंधवाने और बांधने जाते हैं। दूरस्थ इलाकों में रहने वाले भाई बहन रेल के माध्यम से जाते थे, लेकिन इस बार कोरोना के चलते ट्रेनों का आम संचालन बंद है। इसके चलते तमाम भाई बहन एक दूसरे के घर नहीं आ जा पा रहे। हालांकि समीपवर्ती इलाकों के लिए बसों की सेवाएं संचालित हैं, लेकिन इन बसों से भी औसत से कम यात्री यात्रा कर रहे हैं। रक्षाबंधन के पर्व पर जो भीड़ का आलम रहता था। वह दिखाई नहीं दे रहा। परिवहन निगम का मानना है कि केवल 50 फीसदी सवारियां ही निकल पा रहीं हैं।
विज्ञापन

- हर बार हम अपनी बहन के यहां राखी बंधवाने के लिए कानपुर जाते थे, लेकिन इस बार कानपुर जाने का ट्रेन का कोई साधन नहीं है। ऐसी स्थिति में बहन ने डाक से ही राखी भेेजी है। खुद ही बहन को याद करके राखी बांध लेंगे। कोरोना के चलते आने जाने से परहेज करना ही बेहतर है।- अमन गुप्ता।
विज्ञापन
विज्ञापन

- हर रक्षाबंधन पर मैं अपने घर भाइयों के राखी बांधने जाती थी, लेकिन इस बार कोरोना के कारण नहीं जा पा रहे हैं। भाइयों को काफी मिस करुंगी। वीडियो कॉल के माध्यम से भाईयों से बात करूंगी। राखियां पहले ही भेज दी हैं।- संगीता।

40 फीसदी डाक अधिक आई
- कोरोना महामारी के चलते बहनों ने तमाम बाधाओं को देखते हुए डाक विभाग पर भरोसा किया है। इस बार 40 फीसदी अधिक राखियां डाक विभाग में आई हैं। जिनका प्राथमिकता से वितरण कराया जा रहा है। आज पर्व के दिन भी राखियों का वितरण होगा। - राजेंद्र कुमार, डिप्टी पोस्ट मास्टर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed