फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Raksha Bandhan

श्रावण पूर्णिमा और श्रवण नक्षत्रों का महासंयोग, भद्रा और राहु काल में न बांधें राखी

Sun, 02 Aug 2020 10:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Raksha Bandhan
कासगंज। रक्षाबंधन पर्व सोमवार को हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। वेद विद्वानों की मानें तो इस पर्व पर लगभग 3 दशक बाद नक्षत्रों का महासंयोग बन रहा है। हालांकि एक निर्धारित समय तक भद्रा और राहु का भी साया रहेगा। राहु और भद्राकाल के बाद पूरे दिन बहनें भाई को राखी बांध सकेंगी।
विज्ञापन

लंबे समय बाद संयोग बना है कि सावन माह के आखिरी सोमवार पर श्रावण पूर्णिमा व श्रवण नक्षत्र शुभ संदेश दे रहे हैं। सोमवार को सोम का ही नक्षत्र है। सुबह 6:51 बजे से सिद्धि योग भी शुरू हो रहा है। सुबह 7 बजकर 20 मिनट तक सूर्य का नक्षत्र समाप्त हो रहा है और चंद्र का नक्षत्र शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

हालांकि 9:28 बजे तक भद्राकाल रहेगा। सुबह साढ़े सात बजे से नौ बजे तक राहुकाल रहेगा। राहुकाल और भद्राकाल में किसी भी शुभ कार्य को निषेध माना गया है। वेद विद्वानों के अनुसार भद्रा और राहुकाल में राखी नहीं बांधनी चाहिए। 9:29 बजे तक राहु और भद्राकाल का प्रभाव समाप्त हो जाएगा। उसके बाद पूरे दिन शुभ मुहूर्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है भद्रा और राहुकाल
भद्रा सूर्य की पुत्री और शनि की बहन हैं। भ्रदा में शुभकार्य करना वर्जित माना गया है। भ्रदा शनि की तरह उग्र रहती हैं। इसी तरह राहुकाल का भी प्रभाव रहता है। ग्रह गोचर की स्थिति के अनुसार सुबह उत्तराषाढ़ काल 7:20 बजे समाप्त होगा। फिर श्रवण नक्षत्र लगेगा।

यह है रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त
- सुबह 9:30 बजे से शुरू होगा राखीबंधन का शुभ मुहूर्त।
- रात्रि 21:15 बजे तक रहेगा मुहूर्त।
- 11 घंटे 47 मिनट तक रहेगा शुभ मुहूर्त।
सोरों के ज्योतिषाचार्य रामबल्लभ ने बताया कि भद्रा और राहुकाल में राखी बंधन से बचें। इस काल में शुभ कार्य वर्जित होते हैं। सुबह 9:30 बजे से शुरू हो रहे शुभ मुहूर्त में बहनें भाइयों को राखी बंाधेें। तिलक चंदन लगाएं। रक्षाबंधन पर लगभग 3 दशक बाद नक्षत्रों का महासंयोग बन रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed