Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Rakesh Tikait Visits Agra Criticizes Govt Over DAP Shortage Inspects New Kisan Union Committee

UP: राकेश टिकैत ने डीएपी पर सरकार को घेरा, आलू पर की किसानों से चर्चा

Mon, 22 Sep 2025 09:49 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 22 Sep 2025 09:49 AM IST
सार

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश सिंह टिकैत ने कहा कि सरकार ने तीनों कृषि कानून को वापस करने से पहले भी किसानों के साथ जालसाजी की और उन्होंने पंजाब में किसानों की समस्या पर मौन रहने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
Rakesh Tikait Visits Agra Criticizes Govt Over DAP Shortage Inspects New Kisan Union Committee
चौधरी राकेश टिकैत। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

आगरा के मलपुरा में  भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश सिंह टिकैत रविवार को आगरा पहुंचे, जहां उन्होंने डीएपी खाद की किल्लत पर सरकार को घेरा और कहा कि सरकार को जल्द से जल्द किसानों को भरपूर डीएपी खाद मुहैया कराए।
विज्ञापन


टिकैत ने कहा कि सरकार ने तीनों कृषि कानून को वापस करने से पहले भी किसानों के साथ जालसाजी की और उन्होंने पंजाब में किसानों की समस्या पर मौन रहने का आरोप लगाया। उन्होंने आगरा के आलू की जमकर तारीफ की। बीते दिनों वह श्रीलंका गए थे, जहां आगरा के आलू की चर्चा हुई।
विज्ञापन


टिकैत मध्य प्रदेश की एक पंचायत में भाग लेने जा रहे थे, इसी बीच मंडल अध्यक्ष रणवीर सिंह चाहर की ओर से जिला कार्यालय बनाने के लिए निजी भूमि दी गई है, उसका उन्होंने निरीक्षण किया। मंडल अध्यक्ष रणवीर चाहर के पिता पूर्व सैनिक कमल सिंह चाहर ने अपनी निजी पेंशन से बाढ़ प्रभावित लोगों की राहत के लिए 50000 का चेक दिया तो वही किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष राजवीर लवानिया के नेतृत्व में जिला कमेटी की ओर से भी 51 हजार रुपये का चेक बाढ़ पीड़ितों के लिए दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान मंडल अध्यक्ष रणवीर चाहर, जिलाध्यक्ष राजवीर लवानिया, रणजीत सिंह यादव, हरेंद्र जसावत, धर्मेंद्र लवानिया, प्रशांत, मानसिंह, सत्यवीर सिंह, अमन चाहर, रविंद्र सिंह, मनोज चाहर, यशपाल सिंह, महाराज सिंह, गोपाल मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed