फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Rajendra Prasad Goyal wins by 188 votes.

Agra News: राजेंद्र प्रसाद गोयल 188 वोट से विजयी

Mon, 07 Sep 2026 01:32 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Rajendra Prasad Goyal wins by 188 votes.
अग्रवाल सेवा समिति के अध्यक्ष बने राजेंद्र प्रसाद गोयल
फतेहपुर सीकरी। अग्रवाल सेवा समिति के अध्यक्ष पद के चुनाव में राजेंद्र प्रसाद गोयल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी मनोज कुमार बंसल को 188 मतों के अंतर से हराकर जीत हासिल की। रविवार को अग्रवाल धर्मशाला में संपन्न हुए मतदान के दौरान कुल 545 मतदाताओं में से 494 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन


मतगणना के दौरान छह मत निरस्त पाए गए। राजेंद्र प्रसाद गोयल को 338 मत प्राप्त हुए, जबकि मनोज कुमार बंसल को 150 मत मिले। यह चुनाव पिछले कई दिनों से अग्रवाल समाज में गहमागहमी का माहौल बनाए हुए था। इससे पहले सेवा समिति की आमसभा की बैठक के दौरान हुए विवाद के चलते दो पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया गया था, जिसने इस चुनाव को प्रतिष्ठा का विषय बना दिया था। शनिवार रात पुलिस की ओर से लगभग 50 लोगों को नोटिस जारी किए जाने के बाद चुनाव के दौरान किसी अनहोनी की आशंका जताई जा रही थी। हालांकि, रविवार को मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed