{"_id":"6643e6e59e4276a0e20be754","slug":"rajdhani-express-bus-service-put-on-break-due-to-lack-of-passengers-kasganj-news-c-175-1-sagr1033-115197-2024-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: यात्रियों के अभाव में राजधानी एक्सप्रेस बस सेवा पर लगा ब्रेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: यात्रियों के अभाव में राजधानी एक्सप्रेस बस सेवा पर लगा ब्रेक
Wed, 15 May 2024 04:04 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 15 May 2024 04:04 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। रोडवेज ने प्रदेश की राजधानी लखनऊ जाने के लिए पिछले वर्ष चलाई गई लखनऊ राजधानी एक्सप्रेस बस सेवा बंद कर दी है। इस बसे को बंद करने के पीछे प्रमुख वजह पर्याप्त यात्रियों का नहीं मिलना है। लोड फैक्टर बढ़ाने के लिए इसे अयोध्या तक विस्तार दिया गया लेकिन इसका भी खास फायदा नहीं हुआ। परिणामस्वरूप विभाग को इस बस सेवा को मजबूरन बंद करने का निर्णय लेना पड़ा। डिपो से प्रदेश की राजधानी लखनऊ के लिए राजधानी एक्सप्रेस बस का फरवरी 2023 में संचालन शुरू किया गया। लेकिन उम्मीद के मुताबिक सवारियां नहीं मिली। लोड फैक्टर को बढ़ाए जाने के लिए रोडवेज के द्वारा राजधानी एक्सप्रेस बस सेवा का किराया नवंबर 2023 से दस प्रतिशत कम करके सामान्य बसों के बराबर कर दिया। हालांकि इसका कोई लाभ नहीं मिला। लोड फैक्टर में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई। बस स्टैंड से सीधे लखनऊ तक की एक या दो सवारी ही मिलती थी। शेष सवारियां मार्ग में अन्य स्टेशनों की होती थीं। दूसरा कारण यह भी रहा कि लखनऊ और कानपुर की ओर जाने के लिए ट्रेन की सीधी सुविधा हैं। ट्रेन में किराया और समय कम लगता है। इस बस सेवा को मार्च माह में बढ़ाकर अयोध्या तक के लिए किया गया, जिससे रामलला के दर्शन में श्रद्धालुओं को सीधी बस मिल गई। लेकिन विभाग की इस कवायद का भी खास असर नहीं हुआ। लगातार प्रयास करने बावजूद लोड फैक्टर नहीं बढ़ा तो रोडवेज ने राजधानी एक्सप्रेस बस सेवा को बंद करने का निर्णय लिया। एआरएम ओम प्रकाश ने बताया कि लखनऊ एक्सप्रेस बस सेवा में लोड फैक्टर कम रह रहा था। इसे बढ़ाने के लिए प्रयास किए गए, लेकिन लोड फैक्टर नहीं बढ़ने पर बस सेवा को स्थगित किया गया है। यदि यात्रियों की मांग बढ़ेगी तो फिर से शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन