{"_id":"62096afefb926854282d9133","slug":"rajasthan-royals-got-dhruv-agra-news-agr524234229","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान रॉयल्स में चमकेगा ताजनगरी का ध्रुव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान रॉयल्स में चमकेगा ताजनगरी का ध्रुव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। ताजनगरी के क्रिकेटर आईपीएल में दबदबा बनाए हैं। दीपक और राहुल चाहर के बाद अब आगरा निवासी विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरैल को आईपीएल में शामिल होने का मौका मिला है। दूसरे राउंड में उनको राजस्थान रॉयल्स ने बीस लाख रुपये के बेस प्राइस पर खरीदा।
ध्रुव जुरैल ताजनगरी के पांचवें क्रिकेटर हैं जो आईपीएल का हिस्सा बने हैं। टीम इंडिया के मध्यम गति के गेंदबाज दीपक चाहर, लेग स्पिनर राहुल चाहर तो इस संस्करण में भी आईपीएल का हिस्सा हैं जबकि बल्लेबाज तेजेंद्र ढिल्लन और कृष्णकांत उपाध्याय पहले आईपीएल का हिस्सा रह चुके हैं।
उपलब्धियां
वर्ष 2020 में दक्षिण अफ्रीका में हुए अंडर-19 विश्व कप में टीम इंडिया के उप कप्तान रहे। टीम इंडिया उप विजेता रही।
वर्ष 2019 में एशिया कप में अंडर-19 टीम इंडिया के कप्तान रहे। उनकी कप्तानी में भारत ने एशिया कप जीता।
वर्तमान में यूपी रणजी टीम के सदस्य के रूप में चयनित हुए हैं।
सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करूंगा
आईपीएल में अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करूंगा। राजस्थान रॉयल्स की हर उस उम्मीद को सौ फीसदी पूरा करूंगा, जिस कारण टीम ने मुझमें विश्वास दिखाया है। मैं आज बहुत खुश हूं। सपना था कि मैं भी आईपीएल की किसी टीम का हिस्सा बनूं। अब मेरा काम शुरू होगा।
विज्ञापन
-ध्रुव जुरैल
मेहनत का मिला परिणाम
ध्रुव की मेहनत ने रंग दिखाया है। यह हर रोज घंटों प्रेक्टिस करने का सुखद नतीजा है कि उसको राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा। उसके अंडर-19 के मैचों के आंकड़ों ने उसके चयन में अहम भूमिका निभाई।
-परवेंदर यादव, ध्रुव जुरैल के कोच