फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Rain spoiled the pitch, but Vikas didnt let it spoil the game.

Agra News: बारिश ने बिगाड़ी पिच, विकास ने नहीं बिगड़ने दिया खेल

Sun, 04 Oct 2026 02:54 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 04 Oct 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
Rain spoiled the pitch, but Vikas didnt let it spoil the game.
विकास सिकरवार
आगरा। जांबिया में बारिश के बाद गीली हुई पिच पर आगरा के लाल विकास सिकरवार ने अपनी बल्लेबाजी का दम दिखाया। टूर्नामेंट मुकाबले में विकास ने मुश्किल परिस्थितियों के बीच 36 गेंदों पर 59 रन की शानदार पारी खेली। उनकी पारी में चार चौके और एक छक्का शामिल रहा। विकास की इस मैच जिताऊ पारी के दम पर जेके सुपरकिंग्स ने मुकाबला अपने नाम किया।
विज्ञापन

बारिश के कारण विकेट गीला था और बल्लेबाजों के लिए परिस्थितियां आसान नहीं थीं। इसके बावजूद विकास ने पिच की चुनौती को दरकिनार करते हुए आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की। उन्होंने तेजी से रन जुटाए और टीम को जीत की ओर बढ़ाया। मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए बरुच की टीम 18 ओवर में 153 रन पर ऑलआउट हो गई थी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जेके सुपरकिंग्स के लिए विकास ने मोर्चा संभाला और टीम को जीत के मुकाम तक पहुंचाया। इससे पहले भी वह जेके सुपरकिंग्स के लिए अहम पारियां खेल चुके हैं। गीली पिच पर उनकी इस पारी ने विदेशी धरती पर आगरा के क्रिकेट का नाम चमकाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed