{"_id":"5df3cb558ebc3e87e915c88c","slug":"rain-fair-people-kasganj-kasganj-news-agr4199213132","type":"story","status":"publish","title_hn":"रातभर बारिश से बेरौनक हो गया मेला मार्गशीर्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रातभर बारिश से बेरौनक हो गया मेला मार्गशीर्ष
विज्ञापन
कासगंज के सोरों में मार्गशीर्ष मेला में बारिश के दौरान मेले में दिखी कम रौनक
- फोटो : KASGANJ
सोरो (कासगंज)। पूर्णिमा पर्व के दौरान मेले में हुई बिक्री से उत्साहित दुकानदार बारिश से मायूस हो गए हैं। गुरुवार रात से शुक्रवार दिनभर हुई बारिश ने तीर्थनगरी के मेले को बेरौनक कर दिया है। न तो हरिपदी के घाट पर भीड़ दिखाई दी और न ही मेले में। दुकानदारों को अब मौसम साफ होने का इंतजार है। उत्तर भारत की प्रसिद्ध तीर्थनगरी सोरों में मेले में शुरूआत से ही भीड़ उमड़ रही थी। पूर्णिमा के दिन तो काफी भीड़ रही। बिक्री से कारोबारी काफी खुश नजर आए, लेकिन गुरुवार रात से बारिश शुरू होने के बाद मेला बेरौनक हो गया। शुक्रवार को दिनभर मेले की रौनक फीकी रही।
बचाव में जुटे रहे दुकानदार
बारिश से दुकानदारों की मुसीबत भी बढ़ गई। रातभर हुई बारिश से दुकानदार ठिठुरते रहे। खेल-खिलौने, सौंदर्य प्रसाधन सहित अन्य सामान को भीगने से बचाने के लिए दुकानदार रातभर मशक्कत करते रहे।
बारिश से बढ़ाई मुसीबत
- बारिश ने मुसीबत बढ़ा दी है। जिस तरह बिक्री से उत्साहित थे लग रहा था कि इस बार काफी मुनाफा होगा, लेकिन बारिश ने मेला बेरौनक कर दिया है।
- राजीव।
अभी भी है उम्मीद
- मेले में पूर्णिमा पर्व पर काफी अच्छी बिक्री हुई। भले ही बारिश से मेला प्रभावित हुआ है, लेकिन उम्मीद है कि मौसम साफ होते ही फिर से बिक्री में इजाफा होगा।
विज्ञापन
- आकाश।
दुरुस्त हैं व्यवस्थाएं
- सोरों के मेला मार्गशीर्ष की व्यवस्थाएं पूरी तरह दुरुस्त हैं। बारिश के बाद सोरों के अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया है कि मेले में पहुंचकर व्यवस्थाओं पर नजर रखें। दुकानदारों को कोई समस्या हो तो पालिका के कर्मचारी लगाकर समस्या का समाधान कराएं।
- ललित कुमार, एसडीएम सदर।