फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Railway imposed penalty on dog traveling in train

रेलवे ने दो कुत्तों पर लगाया जुर्माना, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

Thu, 07 Jun 2018 10:27 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Thu, 07 Jun 2018 10:27 AM IST
विज्ञापन
Railway imposed penalty on dog traveling in train
इस पर लगा जुर्माना - फोटो : अमर उजाला
आगरा में अलर्ट के दौैरान ट्रेनों की चेकिंग में टिकट निरीक्षक ने कोसीकलां पैसेंजर में दो कुत्तों को चालान काटा। गाड़ी के कैंट स्टेशन पर ठहराव के दौरान दोनों कुत्तों को स्टेशन पर उतारा गया।
विज्ञापन


इसके बाद उनका चालान किया गया। कोसीकलां आगरा पैसेंजर गाड़ी सुबह करीब 10.30 बजे आगरा कैंट स्टेशन पर रुकी। इसी दरम्यान एक परिवार अपने साथ दो पालतू कुत्तों के साथ सफर करते हुए मिला। 
विज्ञापन


इस पर टिकट निरीक्षक ने कुत्ते की बुकिंग रसीद मांगी। ट्रेन में पशुओं को बुक कराने के बाद ही ले जाया जा सकता है। इस पर कुत्ते के मालिक ने किसी तरह का टिकट या बुकिंग होने से इंकार कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर दोनों कुत्तों को प्लेटफार्म नंबर एक पर बने टीटी कक्ष में लाया गया। यहां टिकट निरीक्षक ने कुत्ते को लेकर आने वाले मालिक पर जुर्माना ठोंका। 

एक कुत्ते का चालान 255 रुपये के हिसाब से दो कुत्तों का चालान काटा गया। कुत्ते के मालिक के जुर्माना अदा करने पर रेलवे स्टाफ ने परिवार को कुत्तों के साथ जाने दिया। 

डीसीएम डा. संचित ने बताया कि ट्रेन में किसी भी पशु को बुक कराने के बाद ही ले जाया जा सकता है। यात्री पर दोनों कुत्तों का कोई बुकिंग टिकट नहीं होने के कारण जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed