फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Raids in search of those who shot and robbed the watchman of a fertilizer businessman

Agra News: खाद व्यवसायी के चौकीदार को गोली मारकर लूट करने वालों की तलाश में दबिश

Sat, 08 Feb 2025 10:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 08 Feb 2025 10:37 PM IST
विज्ञापन
Raids in search of those who shot and robbed the watchman of a fertilizer businessman
सांकेतिक
मैनपुरी। अपराधियों की तलाश को लेकर जिले की स्वाट टीम शुक्रवार की रात को कुसमरा क्षेत्र पहुंची। यहां पर एक मकान में काफी देर तक तलाशी ली गई। क्षेत्र में कई अन्य स्थानों पर भी दबिश दी, लेकिन कोई हाथ नहीं आ सका।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के स्टेशन रोड पर खाद व्यवसायी के यहां चौकीदार को गोली मारकर लूट की वारदात अंजाम देने की घटना में अभी भी दो आरोपी पुलिस की गिरफ्तार से दूर हैं। इनकी तलाश को लेकर स्वाट टीम को लगाया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को स्वाट टीम को कुसमरा क्षेत्र में अपराधियों की मौजूदगी के बारे में जानकारी मिली तो टीम ने इटावा रोड पर कुछ स्थानों पर दबिश दी। करीब 3 घंटे तक क्षेत्र में टीम तलाशी अभियान चलाती रही, लेकिन कोई भी हाथ नहीं आ सका। किसी भी अपराधी के न मिलने के बाद टीम वापस लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि पूर्व में खाद व्यवसायी के घर लूट व चौकीदार को गोली मारने के मामले में दो आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं। उनसे लाखों रुपये का जेवर भी बरामद हुआ है। अभी मुख्य आरोपी सहित दो लोग पुलिस की पकड़ से दूर हैं, जिनकी टीमें तलाश कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed