फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Raid on warehouse in Bichpuri, 250 quintals of government rice and wheat recovered

बिचपुरी में गोदाम पर छापा, 250 क्विंटल सरकारी चावल और गेहूं बरामद

Fri, 29 Apr 2022 01:48 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Raid on warehouse in Bichpuri, 250 quintals of government rice and wheat recovered
आगरा। थाना जगदीशपुरा क्षेत्र के बिचपुरी स्थित में एसआर पेट्रोल पंप के पीछे एक गोदाम में बृहस्पतिवार शाम को सरकारी चावल और गेहूं की कालाबाजारी का मामला पकड़ा गया। पुलिस और आपूर्ति विभाग की टीम ने छापा मारकर सरकारी चावल और गेहूं के 300 से अधिक कट्टे बरामद किए। इनका वजन तकरीबन 250 क्विंटल है। इसमें 14 क्विंटल चावल सरकारी मुहर लगे कट्टों में भरा हुआ था। पुलिस ने गोदाम मालिक को मौके से हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

सीओ लोहामंडी अर्चना सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि बिचपुरी स्थित पेट्रोल पंप के पीछे बने गोदाम में राशन का गेहूं और चावल इकट्ठा किया जा रहा है। इसके बाद दूसरे प्रदेश के जिलों में भेजा जाता है। इसकी कालाबाजारी हो रही है। इस पर क्षेत्रीय आपूर्ति अधिकारी अजय चौहान, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी योगेंद्र कुमार के साथ छापा मारा गया था। गोदाम मालिक मलपुरा निवासी हेमेंद्र सिंह उर्फ गोपाल है। उन्हें मौके से पकड़ लिया गया। उनसे पूछताछ की गई। वह चावल और गेहूं के भंडारण से संबंधित लाइसेंस नहीं दिखा सका।
विज्ञापन

क्षेत्रीय आपूर्ति अधिकारी अजय चौहान ने बताया कि राशन कार्ड धारकों को प्रति यूनिट पांच-पांच किलोग्राम राशन महीने में दो बार मिलता है। इसमें एक बार में दो किलेाग्राम चावल और तीन किलोग्राम गेहूं होता है, जो कार्ड धारक इसका प्रयोग नहीं करते हैं, उसको बेच देते हैं। गोदाम में चावल और गेहूं के 300 से अधिक कट्टे मिले हैं। इनमें किसी का वजन 20 तो किसी का 30 किलोग्राम तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी में आया है कि दलाल मोपेड पर गांव-गांव में घूमते हैं। राशन कार्ड धारकों से चावल और गेहूं 14 से 15 रुपये में खरीदते हैं। वो दो से तीन रुपये ऊपर में गोदाम मालिक को बेच देते हैं। वो इस चावल और गेहूं को ट्रकों की मदद से दिल्ली और हरियाणा में ले जाता है। पुलिस जब कार्रवाई कर रही थी, तब भी मोपेड पर कुछ लोग कट्टे लेकर आए थे। मगर, पुलिस को देखकर वापस चले गए।
पुलिस ने बताया कि गेहूं और चावल के नमूने लिए गए हैं। इनको जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। गोदाम में मजदूर भी काम कर रहे थे, जोकि पुलिस के आने के बाद कहीं चले गए।
आगरा में पहले भी राशन के गेहूं और चावल की कालाबाजारी के मामले पकड़े जा चुके हैं। खंदौली, छलेसर और एत्माद्दौला क्षेत्र में गोदाम पकड़े गए थे। एक हजार से अधिक कट्टे मिल चुके हैं। पुलिस ने मुकदमे भी दर्ज किए थे।

जिला पूर्ति अधिकारी संजीव कुमार सिंह ने बताया कि 250 क्विंटल गेहूं और चावल मिला है। 14 क्विंटल चावल सरकारी कट्टो में भरे हुए हैं, जबकि बाकी प्लास्टिक के कट्टों में थे। सरकारी कट्टों पर मुहर भी लगी है। इनको जब्त कर सरकारी गोदाम में रखवाया गया है। वहीं जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी जाएगी। उनके आदेश पर मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई होगी। गोदाम के पास ही रहने वाले एक व्यक्ति ने सूचना दी थी। इस पर कार्रवाई की गई। चावल के कट्टे कार्ड धारकों से इकट्ठा करने के साथ ही सरकारी राशन के ट्रकों से भी लिए जाने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed