{"_id":"5f2453278ebc3e638b1938c0","slug":"quarantine-center-mainpuri-news-agr4529491155","type":"story","status":"publish","title_hn":"अव्यवस्था: नाश्ते के चने में निकले कीड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अव्यवस्था: नाश्ते के चने में निकले कीड़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। क्वारंटीन हाउस के निरीक्षण में मरीजों ने शुक्रवार को विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव से शिकायत की। शिकायत में बताया नाश्ते में दिए गए चने में कीड़े निकले हैं। विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सिविल जज अमित मिश्रा ने प्रभारी अधिकारी को व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए।
जिला जज तेजप्रताप तिवारी द्वारा तय की गई गाइडलाइन के तहत विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अमित मिश्रा ने क्वारंटीन हाउस का शुक्रवार को निरीक्षण किया। नायब तहसीलदार अनिल कुमार, चिकित्सा अधिकारी अमित भारती से क्वारंटीन हाउस की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। प्राधिकरण सचिव ने कोरोना संक्रमितों से नाश्ते और भोजन के संबंध में जानकारी ली तो मरीजों ने नाश्ते के चने में कीड़े निकलने की शिकायत की।
इस पर प्राधिकरण सचिव ने नाराजगी जताई। संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं में सुधार करने के निर्देश दिए। नायब तहसीलदार से कहा कि क्वारंटीन हाउस में ड्यूटी कर रहे स्वास्थ्य और सफाईकर्मियों को विशेष सुविधाएं की जाएं। विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय प्रभारी अवनींद्र प्रताप सिंह मौजूद रहे।