{"_id":"65784d6ad5d8dc5e270dc3b3","slug":"purse-full-of-money-fell-on-the-road-policeman-took-it-to-the-owner-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-8939-2023-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सड़क पर गिरा रुपयो से भरा पर्स, सिपाही ने मालिक तक पहुंचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सड़क पर गिरा रुपयो से भरा पर्स, सिपाही ने मालिक तक पहुंचाया
Tue, 12 Dec 2023 05:39 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 12 Dec 2023 05:39 PM IST
विज्ञापन
सड़क पर गिरा रुपयो से भरा पर्स, सिपाही ने मालिक तक पहुंचाया
बेवर। थाना क्षेत्र की नवीगंज चौकी पर तैनात एक आरक्षी ईमानदारी दिखाते हुए सड़क पर मिले पर्स को उसकी मालिक को वापस लौटाया। जिसके बाद आरक्षी की कार्यशैली की चर्चा हो रही है।
आरक्षी अर्पण ढाका थाना बेवर की नवीगंज चौकी पर तैनात है। सोमवार को वह क्षेत्र में गश्त पर था। तभी नवीगंज के पास उसे एक काले रंग का पर्स सड़क पर पड़ा मिला। आसपास के लोगों से पर्स के बारे में जानकारी ली। लेकिन कोई कुछ बता नहीं सका। इसके बाद आरक्षी चौकी आ गया। पर्स को खोल कर देखा तो उसमें करीब 1900 रुपये, डेबिट कार्ड आदि कागजात रखे हुए थे। आधार कार्ड पर विपिन यादव निवासी नगला कंज बेवर का नाम लिखा था। संपर्क करने के बाद पर्स मिलने के बारे में जानकारी दी। इसके बाद विपिन का भाई अंकुर चौकी पर पहुंचा। उसने बताया कि भाई गांव से दिल्ली जा रहा था। इसी समय पर्स रास्ते में गिर गया था। आरक्षी ने पर्स को वापस लौटाया। संवाद