फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Puneet and Vishal, shooters from the 'City of the Taj', have qualified for the Pre-Nationals.

Agra News: ताजनगरी के शूटर पुनीत और विशाल प्री नेशनल के लिए क्वालीफाई

Fri, 26 Jun 2026 02:49 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Puneet and Vishal, shooters from the 'City of the Taj', have qualified for the Pre-Nationals.
पुनीत माहेश्वरी
आगरा। ताजनगरी के निशानेबाज एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने में सफल रहे हैं। कमला नगर स्थित एक शूटिंग रेंज के दो खिलाड़ियों ने दिल्ली में आयोजित 49वीं यूपी स्टेट चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्री नेशनल (ऑल इंडिया) प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया है।
विज्ञापन

पुनीत माहेश्वरी ने 10 मीटर एयर पिस्टल और 50 मीटर फ्री पिस्टल स्पर्धा में सटीक निशानेबाजी का प्रदर्शन करते हुए प्री नेशनल के लिए अपना स्थान पक्का किया। वहीं, मास्टर विशाल चौधरी ने 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन कर ऑल इंडिया प्रतियोगिता का टिकट हासिल किया। रेंज के कोच ऋषभ गोयल और अमन गुप्ता ने बताया कि दोनों खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और तकनीकी तैयारी का ही परिणाम है कि वे राष्ट्रीय प्रतियोगिता तक पहुंचे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि दोनों खिलाड़ी प्री नेशनल में भी बेहतर प्रदर्शन कर आगरा और उत्तर प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। इस उपलब्धि पर यूपी स्टेट राइफल एसोसिएशन के वाइस प्रेसिडेंट डॉ. अशोक रैना ने दोनों शूटरों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed