फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   protest of muslims against nupur sharma statement in Etah

Etah: नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बंद रखे प्रतिष्ठान, चस्पा किए गए पोस्टर 

Sat, 11 Jun 2022 12:09 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 11 Jun 2022 12:09 AM IST
सार

जिले में नूपुर शर्मा के बयान के विरोध और गिरफ्तारी की मांग को लेकर पहले से ही बाजार बंद रखने की योजना बना ली गई थी। शुक्रवार को सुबह से ही दुकानें नहीं खोली गईं।

विज्ञापन
protest of muslims against nupur sharma statement in Etah
घंटाघर बाजार में बंद दुकानें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा में भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नुपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मुस्लिम समुदाय के व्यापारियों ने एटा शहर और मारहरा कस्बे में अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। कई जगह पोस्टर भी चस्पा किए। मारहरा में जुलूस निकालकर प्रदर्शन की तैयारी थी, लेकिन पुलिस ने समझाकर जुलूस नहीं निकालने दिया।

विज्ञापन

 
नूपुर शर्मा के बयान के विरोध और गिरफ्तारी की मांग को लेकर पहले से ही बाजार बंद रखने की योजना बना ली गई थी। शुक्रवार को सुबह से ही दुकानें नहीं खोली गईं। बाबूगंज, मैनगंज, घंटाघर आदि बाजारों में वर्ग विशेष के लोगों की दुकानें पूरे दिन बंद रहीं। दोपहर में नमाज के समय सभी मस्जिदों और ईदगाहों पर शांति व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस बल तैनात कर दिया गया। नमाज खत्म होने पर सभी के गंतव्यों के लिए जाने के बाद पुलिस बल हटाया गया। 
विज्ञापन


उधर, मारहरा में भी मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बाजार बंद रखे। दिन में जुलूस निकालकर प्रदर्शन करने की योजना थी। इसकी जानकारी मिलने पर एडीएम प्रशासन आलोक कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह कुशवाहा, एएसडीएम वेदप्रिय आर्य, सीओ राघवेंद्र सिंह, नायब तहसीलदार शाश्वत अग्रवाल आदि अधिकारी पहुंच गए। सभी बाजारों और मस्जिदों के बाहर पुलिस बल तैनात कर दिया गया। वहीं, मुस्लिम समुदाय के लोगों से अधिकारियों ने वार्ता की, जिसके बाद जुलूस न निकालने पर सहमति बन गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

अलीगंज में भी बंद रहे प्रतिष्ठान

एटा के अलीगंज, सकीट, अवागढ़ और निधौली कलां में मुस्लिम समाज के व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। जुमे की नमाज के बाद बसपा नेता सहित अन्य लोगों ने राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन तहसीलदार राकेश कुमार को सौंपा। सीओ राजकुमार सिंह तथा तहसीलदार ने लोगों से बातचीत की। सीओ ने बताया पूरे सर्किल क्षेत्र में जुमे की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से अदा की गई। सभी मस्जिदों पर पुलिस फोर्स मौजूद रहा। 

शांति के साथ गुजरा दिन 

वहीं अवागढ़ में शुक्रवार को साप्ताहिक बंदी का दिन निर्धारित है। इसके बावजूद कहीं भी बंदी का असर नहीं दिखा। सभी समुदाय के व्यापारियों ने अपनी-अपनी दुकानें सामान्य दिनों की तरह खोलीं। कस्बा सकीट में भी सभी दुकानें खुली रहीं। सीओ सुनील कुमार त्यागी, थानाध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी ने शांतिपूर्वक जुमे की नमाज अदा कराई। निधौली कलां में भी शांति के साथ दिन गुजरा। सभी वर्ग के लोगों ने प्रतिष्ठान खुले रखे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed