{"_id":"675aab4560048d23a40a6a09","slug":"property-dealer-got-so-angry-when-he-was-not-given-paan-fired-five-shots-one-after-the-other-2024-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: पान नहीं दिया तो आया प्रॉपर्टी डीलर को इस कदर गुस्सा, एक के बाद एक किये पांच फायर; मच गई भगदड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पान नहीं दिया तो आया प्रॉपर्टी डीलर को इस कदर गुस्सा, एक के बाद एक किये पांच फायर; मच गई भगदड़
Thu, 12 Dec 2024 02:52 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 12 Dec 2024 02:52 PM IST
सार
आगरा में एक प्रोपर्टी डीलर ने दिल्ली गेट पर फायरिंग कर दहशत फैला दी। उसे गुस्सा इस बात पर आया, क्योंकि दुकानदार ने उसे पान नहीं दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रोपर्टी डीलर को दबोच लिया।
विज्ञापन
agra police
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के थाना हरीपर्वत की दिल्ली गेट चौकी के ठीक सामने बुधवार रात को प्रॉपर्टी डीलर ने ताबड़तोड़ फायरिंग करके दहशत फैला दी। एक के बाद एक पांच राउंड फायर किए गए। घटना की जानकारी पर पुलिस पहुंची। आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया, जिस पिस्टल से फायर किया गया था, वह भी बरामद कर ली गई।
शीतल गली निवासी शिवम भार्गव ने फायरिंग की थी। वह बुधवार रात को दिल्ली गेट स्थित वृंदावन पान वाले पर पान लेने आया था। अपनी कार खड़ी करके पान लेने के लिए लगा हुआ था। मगर, भीड़ होने की वजह से पान नहीं मिल पा रहे थे। तभी उसने अपनी पिस्तौल निकाल उससे एक के बाद एक पांच राउंड फायर कर दिए, जिस समय फायर किए गए, आसपास बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे रास्ते से लोग भी निकल रहे थे।
10 कदम की दूरी पर दिल्ली गेट पुलिस चौकी है। फायर होता देख अफरा तफरी मच गई। चौकी के बाहर खड़ा सिपाही घबरा गया। उसने चौकी प्रभारी को जानकारी दी। पुलिस ने घेराबंदी कर कार से भागते समय शिवम भार्गव को पकड़ लिया। उसने लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग की थी। मामले में चौकी प्रभारी की तरफ से मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोपी प्रॉपर्टी डीलर है। थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि आरोपी के लाइसेंस में निरस्तीकरण की रिपोर्ट भेजी जा रही है।