{"_id":"6257c130effb773b4f32b516","slug":"procession-will-be-held-on-birth-anniversary-of-dr-bhimrao-ambedkar-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आंबेडकर जयंती: आगरा में निकाली जाएगी भव्य शोभायात्रा, झांकियों में दिखेगी 'महंगाई डायन', भीमनगरी भी सजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंबेडकर जयंती: आगरा में निकाली जाएगी भव्य शोभायात्रा, झांकियों में दिखेगी 'महंगाई डायन', भीमनगरी भी सजी
Thu, 14 Apr 2022 12:10 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 14 Apr 2022 12:10 PM IST
सार
शोभायात्रा की झांकियों में इस बार रूस-यूक्रेन युद्ध और महंगाई जैसे विषय शामिल किए गए हैं। आयोजन समिति ने शाम पांच बजे तक चिम्मन चौराहे पर झांकियों को लाने की अपील की है।
विज्ञापन
शोभायात्रा में शामिल होंगी 60 झांकियां
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर गुरुवार को चक्कीपाट, काजीपाड़ा से शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो पुराने शहर के रास्तों से होकर शुक्रवार सुबह नगला पद्मा, ग्वालियर रोड पहुंचेगी। इस शोभायात्रा में 60 से ज्यादा झांकियां शामिल होंगी। नाला काजीपाड़ा के साथ चक्कीपाट से शोभायात्रा में दो हाथी शामिल होंगे, जिन पर बाबा साहब की प्रतिमा शोभायात्रा का आकर्षण का केंद्र होगी।
झांकियों में इस बार रूस-यूक्रेन युद्ध और महंगाई जैसे विषय शामिल किए गए हैं। आयोजन समिति ने शाम पांच बजे तक चिम्मन चौराहे पर झांकियों को लाने की अपील की है। भीमनगरी आयोजन समिति के संरक्षक करतार सिंह भारतीय ने बताया कि चक्कीपाट स्थित होटल शिव कंचन पर शाम 5:30 बजे पूर्व मंत्री डॉ. जीएस धर्मेश हाथी को रवाना करेंगे। उन्होंने सामाजिक संदेश देने वाली झांकियां शामिल करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
झांकियों में इस बार रूस-यूक्रेन युद्ध और महंगाई जैसे विषय शामिल किए गए हैं। आयोजन समिति ने शाम पांच बजे तक चिम्मन चौराहे पर झांकियों को लाने की अपील की है। भीमनगरी आयोजन समिति के संरक्षक करतार सिंह भारतीय ने बताया कि चक्कीपाट स्थित होटल शिव कंचन पर शाम 5:30 बजे पूर्व मंत्री डॉ. जीएस धर्मेश हाथी को रवाना करेंगे। उन्होंने सामाजिक संदेश देने वाली झांकियां शामिल करने की अपील की है।
विज्ञापन
झांकियों में दिखेगा दबंग, महंगाई का दानव
शोभायात्रा को लेकर नगला छऊआ में झांकियों को तैयार किया जा रहा है। कारीगरों ने बुधवार को इन्हें अंतिम रूप दिया। झांकियों में महंगाई छाई रहेगी। इनमें पानी, दूध, तेल, सब्जी, आटा, दाल की महंगाई के साथ रूस यूक्रेन युद्ध तथा इंग्लैंड के प्रधानमंत्री को दबंग की तरह पेश किया गया है। इसी तरह रूसी और यूक्रेन के राष्ट्रपति की तस्वीरें इस संदेश के साथ दिखाई गई है कि भारत युद्ध की नहीं, बल्कि बुद्ध की धरती है।
विज्ञापन